Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Meerut News: तडके सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँजा भावनपुर थाना क्षेत्र

जनवाणी संवाददाता |

बृहस्पतिवार की सुबह सुबह भावनपुर थाना क्षेत्र का मानपुर गाँव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँजा उठा जिससे कि पूरे गाँव में अफ़रा तफ़री मच गई और गाँव में सन्नाटा हो गया। मानपुर के रहने वाले टीकम उर्फ़ धम्मन अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी कार में सवार जसवीर, मोनू और सोनू ने अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी जिसमें टीकम को एक गोली सर के पास से छूते हुए निकल गई, जिसमें टीकम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल टीकम ने बताया कि 15 दिन पूर्व उन्होंने जसवीर का शराब पीने को लेकर विरोध किया था, जिसके चलते आरोपी जसवीर धमकी देकर गया था की तुझे इस बात को भुगतना पड़ेगा। जसवीर अपने दोनों बेटे और दो लोगों के साथ टीकम के घर के बाहर पहुँचा और अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी गई। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की जाँच पड़ताल की और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पहले भी काफ़ी सुर्ख़ीयों में रह चुका है मानपुर गाँव छोटी छोटी बातों पर चल जाती है गोली इससे पूर्व में भी मानपुर गाँव में आपसी रंजिश को लेकर हत्या हो चुकी हैं अभी लगभग पाँच माह पूर्व मानपुर गाँव में एक टेलर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी वो घटना भी पुरानी रंजिश थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img