Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अब जून तक मिलेगी टैक्स बिलों में 20 प्रतिशत छूट

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारणी बोर्ड की बैठक में चालू वित्त वर्ष के टैक्स बिलों में 20 प्रतिशत छूट का समय जून माह तक बढ़ा दिया गया है। लोगों को टैक्स जमा कराने में सहूलियत के लिए शहर में बनाये गए निगम के तीन अन्य जोनल ऑफिसों में भी एक सप्ताह के भीतर कैश काउण्टर खोले जायेंगे। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने आय बढ़ाने के लिए सभी भवनों को टैक्स के दायरे में लाने पर जोर दिया। नगरायुक्त ने राजस्व विभाग से कहा कि हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के अलावा आय के अन्य स्त्रोतों पर भी फोकस करें।

उपसभापति मुकेश गक्खड़ के प्रस्ताव पर तय किया गया कि नये-पुराने सभी भवनों पर जीआईएस सर्वे के बिल वित्तीय वर्ष 2024-25 से लागू किये जायेंगे। महापौर ने जीआईएस सर्वे के व्यवसायिक सम्पत्तियों से संबधित बिल शत-प्रतिशत भवन स्वामियों को वितरित करने के निर्देश दिए। महापौर ने टैक्स की रसीद बारकोड के साथ बनवाने के भी निर्देश दिए। बैठक शुरु होते ही उपसभापति मुकेश गक्खड़ ने कार्यकारणी की ओर से नवागंतुक नगरायुक्त शिपू गिरी का स्वागत किया।

कार्यकारणी ने बेहट रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व की भूमि श्रीरामलीला कमेटी को 12 मीटर का रास्ता छोड़कर नियमानुसार अधिकतम समय के लिए लीज पर देने का प्रस्ताव भी लम्बी चर्चा के बाद सर्व सम्मति से पारित किया। लेकिन भूमि पर निर्मित दुकानों का किराया नगर निगम वसूल करेगा यह भी तय किया गया। चर्चा में पार्षद मयंक गर्ग, सीमा बहोत, अनुज जैन, दिग्विजय चौहान, मंसूर बदर ने सुझावों के साथ हिस्सा लिया। इसके अलावा सिनेमाघरों के टैक्स में वृद्धि, पार्किंग के ठेकों की दरों पर भी चर्चा की गयी।

विभिन्न चौराहों-स्थानों के नामकरण सहित अनेक प्रस्ताव पारित किये गए। दिल्ली रोड स्थित हसनपुर के अमृत सरोवर का नाम ‘राष्ट्रीय एकता सरोवर’ रखने तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पारित किया गया। महापौर ने सरोवर के चारो ओर ‘राष्ट्रीय एकता वीथिका’ बनाने के निर्देश दिए। जिसमें महापुरुषों के चित्र और उनके बारे में विस्तार से वर्णन होगा। नगरायुक्त ने अधिकारियों को इसके सम्बंध में डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश का पानी सरोवर में जाए और सड़क पर एकत्रित न हो इसके लिए भी कार्य करने के लिए कहा।

इसके अलावा राकेश केमिकल तिराहे का नाम महर्षि बाल्मीकि चौक रखने तथा महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित करने, सर्किट हाउस रोड पर आईटीसी चौराहे का नाम लोक माता अहिल्याबाई होल्कर रखने और प्रतिमा स्थापित करने, साईधाम कॉलोनी के चौराहे का नाम माता पन्नाधाय रखने तथा प्रतिमा स्थापित करने आदि के सम्बंध में भी प्रस्ताव पारित किये गए। लेकिन प्रतिमाओं की स्थापना के सम्बंध में सम्बंधित चौराहों पर टैªफिक की स्थिति, स्थान की उपलब्धता तथा नियमों के अनुसार एनओसी आदि की प्रक्रियाओं के बाद ही आगामी कार्रवाई करने पर सहमति जतायी गयी।

पार्षदों की मांग पर महापौर ने निगम अधिकारियों को गौ अंत्येष्टि स्थल का स्थान एक सप्ताह में चिह्नित कर उस पर कार्य शुरु करने के निर्देश दिए। पार्षद मंसूर बदर ने रेंच के पुल का नाम आप्रेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिह के नाम पर रखने की मांग की। पार्षद संजय सैनी ने शहर के विभिन्न मार्गो पर प्रवेश द्वार बनवाने तथा मुकेश गक्खड़ ने घण्टाघर सहित शहर के विभिन्न चौराहों के सौंदर्यकरण की मांग रखी। पार्षद फजलुर्रहमान, राजेंद्र कोहली, नीरज शर्मा, दीपक रहेजा ने भी अनेक प्रस्तावों के साथ अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह सहित निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img
Previous article
Meerut News: ये कैसा हाईटेक बिजली विभाग, 24 घंटे बाद भी सुचारू नहीं कर सका बिजली आपूर्ति, मचा हाहाकार जनवाणी संवाददाता मेरठ: यह कैसा हाईटेक मेरठ का बिजली विभाग है। आंधी से गिरे बिजली के खंभे व क्षतिग्रस्त हुए तारों को 24 घंटे बीतने के बाद भी ठीक नहीं कर सका। मेरठ के लाखों लोग बिजली व पानी के लिए तरस गए है। बिजली न आने से पानी की भी किल्लत हो गई है। पूरी रात लोग बिजली को तरसते रहे। कई स्थानों पर बिजली विभाग के अधिकारी बिजली के तारों को ठीक नहीं करा सकें। वहीं, बिजली अधिकारियों का कहना है कि पोल टूटे हुए है तारों पर पेड़ गिरे हुए है। बिजली विभाग का काफी नुकसान हुआ है। तारों को ठीक कराया जा रहा है। बीते बुधवार देर शाम तेज आंधी आने से बिजली के पोल व तारों पर पेड़ गिर गए। जिससे बिजली के पोल टूट कर जमीन पर गिर पड़े। पूरे क्षेत्र की बिजली गायब हो गई। शास्त्री नगर, मंगलपांडे नगर, जागृति विहार, तक्षशिला कॉलोनी, जयदेवी नगर, नेहरू नगर, फूलबाग कॉलोनी, दिल्ली रोड मेट्रो प्लाजा, माधवपुरम, सांई पुरम, सरस्वती लोक, टीपी नगर नई बस्ती आदि क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली गायब है। वहां पर लोग पीने के पानी के लिए भी तरस गए है। सड़क पर अभी भी पेड़ टूटे पड़े है। नगर निगम के अधिकारी अभी तक उन्हें उठा नहीं सके है। जबकि अभी भी कई स्थानों पर बिजली के पोल व तार टूटे पड़े हुए है। उन्हें कोई सहीं करने वाला नहीं है। बागपत रोड पर रात से गायब है बिजली बुधवार देर शाम आंधी आने से बागपत रोड बाईपास कॉलोनी में बुधवार की देर शाम से बिजली गायब है। लोग कई बार बिजली घरों पर शिकायत दर्ज करवा चुके है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। कई जगह अभी भी बिजली के पोल टूटे हुए है। बिजली विभाग के अफसर चौबीस घंटे बाद भी बिजली के पोल सहीं नहीं कर सके। भीषण गर्मी में हालत हो रहे खराब मेरठ शहर व देहात में बिजली न आते से लोगों के गर्मी से हालात खराब हो रहे हैं। बिजली विभाग के कार्यालयों में कर्मचारियों ने शिकायती नंबरों को भी बंद कर दिया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आंधी ने मचाई तबाही, निगम अधिकारी नहीं करते कार्रवाई मेरठ (जनवाणी): बुधवार देर शाम तेज आंधी से सड़क पर खड़े यूनीपोल गिरने से कई लोग घायल हो गए। इसका मुकदमा नगर निगम के अफसरों पर होना चाहिए। जो लोग चोटिल हुए हैं, उन्हें न्याय मिले। होलसेल एंड रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों के पास ना तो कोई स्कीम है ना कोई योजना है। व्यापार लोगों के व्यापार चौपट हो गए है। इस अवसर पर महामंत्री घनश्याम मित्तल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संगठन प्रभारी अरुण त्यागी ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर अवैध यूनीपोल लगे हुए हैं। नगर निगम के अधिकारियों कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। जिला अस्पताल में बिजलीघर की मशीन पर गिरा पेड़ मेरठ (जनवाणी): जिला अस्पताल में तूफान में पांच पेड़ गिरे। एक पेड़ अस्पताल परिसर में स्थित बिजलीघर की मशीन पर गिरा। जिससे मशीन, बैंड बॉक्स व इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही अस्ताल और इसके आसपास के क्षेत्र अहमद रोड, अमीर रोड, चूने वाला चौक, छतरी वाला पीर तिराहा, जली कोठी, कोठी अतानस आदि क्षेत्रें में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अस्पताल में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रहने से मेल सर्जिकल वार्ड, फीमेल वार्ड, टीबी वार्ड, आर्थाेपेडिक वार्ड, बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज व तीमारदार पंखों की हवा के बिना बिलबिला गए। जिला अस्पताल में एक पेड़ गिरने से कैंटीन की छत पर रखी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गर्इं। उधर मेडिकल कालेज में तूफान ने आठ पेड़ों को उखाड़ फेंका, गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में नहीं आया। कई तमीरदार बाल-बाल बचे। दिनभर पेड़ों को रास्ते से हटवाने का काम चलता रहा। सुबह तक बूंदाबांदी, फिर दोपहर बाद बदला मौसम जनवाणी संवाददाता मोदीपुरम: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आई आंधी और तूफान के बीच मौसम ने करवट बदल ली है। आंधी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसका असर बृहस्पतिवार को भी दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी 25 तक मौसम ऐसे ही रहेगा। पिछले एक सप्ताह से बदल रहा मौसम ने बुधवार की रात में फिर से करवट बदल दी। जिसका असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं।आंधी तूफान के बीच मौसम में आगे भी ऐसे ही बदलाव रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को सुबह दो-तीन घंटे तक हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में फिर से मौसम बदल गया और तेज धूप निकलने से मौसम में गर्मी का अहसास कराया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 83, न्यूनतम आर्द्रता 56 दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बारिश 51.2 मिली मीटर दर्ज की गई है। जो पिछले 22 दिन में सबसे ज्यादा हुई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है की आंधी तूफान और बारिश से जो बेल वाली फैसले हैं। उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। अभी उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्र में एक मौसमी सिस्टम बना हुआ है। जिसका असर आसपास में बना रहेगा और 25 मई तक फिर से अभी आंधी बारिश की संभावना बनी हुई है। आम के लिए आफत बनकर बरसी बारिश और आंधी पश्चिम उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा आम की फसल को नुकसान हुआ है। आंधी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि आम के बागों में आम टूटकर गिर गए आम उत्पादक परेशान है। काफी नुकसान होने के चलते उत्पादकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई है। तीन-चार बार आ चुकी आंधी लगातार आम की फसल को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आर एस सेंगर का कहना है कि आम की फसल में 25 से 30% के नुकसान की संभावना है।
Next article