Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

Meerut News: गढ़ रोड पर सेंट्रल मार्केट और अन्य वैकल्पिक रास्तों से आ-जा रहे भारी वाहन, चालक परेशान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गढ रोड स्थित सोहराब गेट रोडवेज बस अड्डा से तेजगढ़ी तक भारी वाहनों के लिए यातायात बंद किया गया है। पुलिया निर्माण के चलते यातायात प्रतिबंध है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन पुलिया ने शहर के यातायात व्यवस्था का बैंड बजाकर रख दिया है। गढ़ रोड पर नाले की दो पुलियाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रूट डायवर्जन किया गया है। गढ़ रोड पर तेजगढ़ी के पास नाले की पुरानी पुलिया को भी जेसीबी से तोड़कर सड़क खोदी गई है। गढ़ रोड बंद होने से यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के यातायात डायवर्ट कर दिया है। तेजगढ़ी से लेकर हापुड़ बस अड्डे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। एक महीने से ज्यादा हो गया लेकिन अभी तक पुलिया तैयार नहीं हो पाई है। काम इतना धीमा है कि हर कोई परेशान है।

सीएम ग्रिड योजना से आठ सड़कें बनेंगी। इससे लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। आठ सड़क का प्रस्ताव नगर निगम ने शासन को भेज दिया। जिसमें से छह सड़क का प्रस्ताव पास हो गया है। एक सड़क पर काम भी शुरू हो गया है। चौड़ी सड़क, तीन मीटर का डिवाइडर और विद्युत सहित अन्य सभी लाइन अंडरग्राउंड हो जाएगी। हादसे होने का खतरा भी कम हो जाएगा। हॉस्पिटल, स्कूल, धार्मिकस्थल और घनी आबादी को राहत देने वाली सीएम ग्रिड योजना में मेरठ नगर निगम ने आठ सड़कों का प्रस्ताव बनाकर लखनऊ शासन को भेजा है। ये सड़क चमचमाती दिखने के साथ-साथ जाम मुक्त भी होगी। दावा है कि इन सड़कों के बनने से समूचे शहर की सूरत ही बदल जाएगी, क्योंकि इनमें अधिकांश पुराने शहर में हैं, जहां पर अक्सर जाम और सड़कों पर गड्ढे रहते हैं। पानी की पाइप लाइन, गैस पाइप लाइन तो कभी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते सड़क तोड़कर काम करने की तस्वीर सभी लोगों ने शहर में देखी ही होगी। इन सबका झंझट खत्म हो जाएगा। शहर में आठ सड़क में से छह सड़क का प्रस्ताव पास हो गया है। तीन सड़क की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। फाइनेंस होने के बाद तीनों सड़कों पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

आफत: नजरें हटीं, समझो दुर्घटना घटी

लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों पर चलते हुए सतर्कता बहुत जरूरी है, गहरे गड्ढों के कारण हादसे आम हो चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समस्या और भी गंभीर है। बारिश के दिनों में तो हालात और बदतर हो जाते हैं, जब पानी में डूबे ये गड्ढे जानलेवा साबित होते हैं। मानों नजरें हटते ही दुर्घटना घटनी तय है। सड़कों के हालात बयां करते गड्ढे की मांग कर रहे हैं।

उड़ रहा धूल का गुबार

महीनों से खराब पड़ी गढ़ रोड पर गड्ढों के कारण कई हादसे हुए, जिसमें लोग घायल हुए। लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की तो गड्ढों में मिट्टी भर दी गई और कहा गया कि सड़क दुरुस्त करा दी जाएगी। सड़क पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। सड़क पर वाहन चालक हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं। दुकानों पर बैठे व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे हैं, लेकिन धूल के गुबार से आम नागरिकों से लेकर व्यापारी तक परेशान हाल है।

यहां भी सड़कों के हाल खराब

शहर में आबू नाले के किनारे वाली सड़क जो मंगल पांडे नगर से होते हुए गुजर रही है, उस पर लंबे समय से गड्ढे हुए पड़े हैं। मंगल पांडे नगर रोड पर ये गड्ढे और भी गहरे होते जा रहे हैं। जिस पर चलना भी मुश्किल होता है। मंगलपांडे नगर कॉलोनी के लोग भी इन गड्ढों से परेशान हैं। सड़क पर कब और कहां हादसा हो जाए पता नहीं चलता। बरसात के समय में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जब सड़क पर दिखाई नहीं देते।

सड़कों पर गहरे गड्ढों से खतरे में जान

गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास गहरे गड्ढे हो चुके हैं। हापुड़ अड्डे की ओर चलते हैं तो हालात और भी बदतर होते चले जाते हैं। तेजगढ़ी चौराहे के आसपास ही सड़क में गहरे गड्ढे देखने को मिल जाएंगे। नई सड़क की तरफ चलेंगे तो यह गड्ढे और भी गहरे होते चले जाते हैं। सड़क कहीं भी ऐसी नहीं है जहां गड्ढे ना हों। हापुड़ अड्डे तक गड्ढे ही गड्ढे दिखते हैं जो लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।

गढ़ रोड पर व्यापार हो रहा ठप

गढ़ रोड पर तेजगढ़ी से लेकर गांधी आश्रम चौराहे तक दो पुलिया निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्ट डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग पर सभी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई। हैं। तेजगढ़ी से लेकर गांधी आश्रम चौराहे के बीच मार्ग में कई दुकानें हैं। आॅटोमोबाइल व नर्सिंग होम समेत कई बड़े शोरूम हैं। स्कूल, रेस्टोरेंट, होटल मंडप आदि अलग हैं, ऐसे में इनमें जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस मार्ग पर बसी कॉलोनियों में आने जाने वालों को भी परेशानी होगी।

वाटर स्पार्किलिंग मशीन चलाने के आदेश दिए

नगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि गत दिनों गढ़ रोड के व्यापारियों, बैंक्वेट हॉल व होटल संचालकों के साथ हुई बैठक में उनसे शिकायत की गई थी कि गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण करने वाली जीत कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिस कारण दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है और लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने तुरंत जीत कंस्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनर सुमित बख्शी को दिन और रात में कई बार वाटर स्पार्किंलिंग मशीन से पूरे रोड पर छिड़काव कराने के आदेश दिए थे। वह स्वयं मौका मुआयना करेंगे, यदि छिड़काव न होने की शिकायत पुन: मिली तो वह ठेकेदार कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img