Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन का रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सौर ऊर्जा उत्पादन से क्लीन और ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देते हुए एनसीआरटीसी ने मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। यह एनसीआरटीसी के स्टेशनों, डिपो और सब-स्टेशनों को सौर ऊर्जा उत्पादन के केंद्रों में बदलने के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जो इस सिस्टम के कार्बन फुटप्रिंट्स को काफी कम करता है। वर्तमान में नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई नमो भारत स्टेशन एवं दुहाई डिपो स्टेशन और डिपो बिल्डिंग के अलावा गाजियाबाद और मुरादनगर आरएसएस पर सोलर पावर प्लांट पहले से स्थापित हैं। अब इस कड़ी में मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन स्टेशन भी जुड़ गया है। मेरठ साउथ स्टेशन की छत पर लगे संयंत्र की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 717 किलोवाट पीक है।

मेरठ साउथ स्टेशन की छत पर 1304 सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक पैनल की कैपेसिटी 550 वाटपीक है। यह ऊर्जा संयंत्र अनुमानित तौर पर प्रति वर्ष लगभग 8,15,000 यूनिट सौर ऊर्जा उत्पन्न करेगा। मेरठ साउथ स्टेशन के सोलर प्लांट से अनुमानित तौर पर सालाना 750 टन कार्बन उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है। एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर सौर ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को अपनाते हुए नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। इस प्रक्रिया में स्टेशनों, डिपो और रिसीविंग सब-स्टेशनों की छतों पर सौर पैनल स्थापित किए गए हैं। दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किमी लंबे सम्पूर्ण नमो भारत कॉरिडोर पर इससे 11 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन करने का लक्ष्य है, जिससे सालाना 11,500 टन कार्बन डाइआॅक्साइड उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है। गाजियाबाद स्टेशन का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र सबसे अधिक क्षमता का प्लांट है, जिसमें लगभग 1 मेगावाट (965 किलोवाट की सोलर ऊर्जा उत्पादन करने की क्षमता है।

नमो भारत के अन्य स्टेशनों पर भी सोलर प्लांट की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। इस संयंत्र के परिचालित होने के साथ ही, वर्तमान में नमो भारत कॉरिडोर के संचालित खंड से 4.7 मेगावाट पीक इन-हाउस सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है और इससे सालाना 4900 टन से अधिक कार्बन डाइआॅक्साइड उत्सर्जन में कमी लाने के लिए योगदान हो रहा है। एनसीआरटीसी द्वारा स्वच्छ और हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में सतत विकास को प्राथमिकता देने का लक्ष्य, सार्वजनिक परिवहन के अधिक से अधिक उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही एनसीआरटीसी कुशल ऊर्जा खपत के लिए भी प्रतिबद्ध है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img