Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 219 अंक गिरकर 81,414.02 पर और एनएसई निफ्टी 53.6 अंक की गिरावट के साथ 24,780 पर आ गया। यह गिरावट गुरुवार की तेजी के बाद देखी गई है, जब बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद मजबूती लौटी थी।

गुरुवार को वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार में हरियाली नजर आई थी। अमेरिकी अदालत की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ को रोकने के फैसले से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 320.70 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 81,633.02 पर बंद हुआ था। दिन के दौरान यह 504.57 अंक चढ़कर 81,816.89 के स्तर तक पहुंचा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 81.15 अंक या 0.33% की मजबूती के साथ 24,833.60 पर बंद हुआ था।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेश और आगामी आर्थिक आंकड़ों के आधार पर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को सतर्कता के साथ कारोबार करने की सलाह दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img