Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Paresh Rawal Birthday: सुनील शेट्टी ने दी परेश रावल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, यूजर्स ने की अपील

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले परेश इन दिनों ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच फिल्म को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। इस बीच, अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर परेश रावल को जन्मदिन की बधाई दी।

सुनील शेट्टी ने दी परेश रावल को शुभकामनाएं

सुनील शेट्टी ने परेश रावल के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा ‘उस आदमी के लिए… जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का पावरहाउस है और उससे भी बेहतरीन इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान सर परेश रावल।’

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रशंसक सुनील से अक्षय और परेश के बीच की समस्या को सुलझाने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया ‘सर अपनी गलतफहमी दूर रखें और हम दर्शकों के बारे में सोचें! कृपया ‘हेरा फेरी 3′ में एक साथ काम करें। हम वास्तव में आप में से 3 लोगों को एक फ्रेम में चाहते हैं।’

एक दूसरे एक्स यूजर ने लिखा ‘आप बात करके परेश रावल जी को प्लीज हेरा फेरी 3 में लेकर आओ। आज उनका जन्म दिन भी है, गिले शिकवे मिटाकर दोबारा नहीं जुड़ सकते? प्लीज अन्ना।’ एक यूजर ने ट्वीट किया ‘सुनील शेट्टी कृपया परेश रावल को हेरा फेरी 3 के लिए मनाएं…’

हेरा फेरी का मामला अदालत में है

बता दें कि, हाल ही में परेश रावल ने खुलासा किया कि वह फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया। अब मामला कोर्ट में है। बताया जाता है कि कथित तौर पर परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें सही स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी।

अभिनेता परेश रावल ने सुनील शेट्टी की पोस्ट का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है ‘अन्ना शुक्रिया। इसका मतलब बहुत कुछ है।’

परेश रावल को अभिनेता रितेश देशमुख ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा है ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश रावल सर, आप अपनी प्रतिभा से हमें मंत्रमुग्ध करते रहें। आपका दिन शानदार हो और आने वाला साल शानदार हो।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img