Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: नाले पर बनाये अवैध शौचालय निगम ने किये ध्वस्त,जन शिकायत में आईं शिकायतों पर की गयी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम के प्रवर्तन दल व स्वास्थय विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खानआलमपुरा के निकट टीचर्स कॉलोनी में नालों पर अवैध रुप से बनाये गए तीन पक्के शौचालयों को ध्वस्त कर दिया।

अवैध रुप से पक्के शौचालय बनाने की शिकायत

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग ने बताया कि टीचर्स कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा नाले पर अवैध रुप से पक्के शौचालय बनाने की शिकायत जनसुनवाई में आयी थी। अतिक्रमणकारियों को अपने शौचालय हटाने के लिए दो बार नोटिस भी दिए गए और समय भी दिया गया था लेकिन शौचालयों को न हटाने पर शनिवार को नगरायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों शौचालयों को ध्वस्त कर दिया गया। कर्नल गुरुंग ने बताया कि कॉलोनी में कुछ और लोगों द्वारा भी अतिक्रमण किया गया है। जिन्हें नोटिस दिए गए है।

कार्रवाई के दौरान कर्नल एच बी गुरुंग, निगम के सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, सफाई निरीक्षक अमित, प्रवर्तन दल के कैप्टन नरेश, सूबेदार प्यार सिंह व हेमराज, के अलावा रणदीप, पवन, विक्रम और नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img