Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Jammu: बारात गाला क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के केरी सेक्टर में बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया। सेना के अनुसार आतंकियों की संख्या तीन से चार थी, जो पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सतर्क जवानों ने फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आतंकी मारा गया जबकि बाकी आतंकी पीछे भाग गए। मारे गए आतंकी का शव नियंत्रण रेखा के पास ही पड़ा है।

पाकिस्तानी सेना ने शव को उठाने का प्रयास किया

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, शाम को पाकिस्तानी सेना ने शव को उठाने का प्रयास भी किया, लेकिन भारतीय जवानों की मुस्तैदी के चलते यह कोशिश भी नाकाम हो गई। गोलीबारी के चलते पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा और शव अब भी जीरो लाइन पर पड़ा हुआ है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत सुरक्षा बलों को सूचित करें।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में यह हाल के दिनों में दूसरी घुसपैठ की कोशिश है। इससे पहले 15 जून की मध्यरात्रि को भी आतंकियों ने इसी इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना ने उस समय भी सफलतापूर्वक विफल कर दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img