Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: शहर में धड़ल्ले से चल रहे स्पा सेंटर, बने अय्याशी के अड्डे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में जगह-जगह खुले स्पा सेंटर अय्याशी के अड्डे बन चुके हैं। इनमें खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद पुलिस इन स्पा सेंटरों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। संबंधित थाने की पुलिस इन स्पा सेंटरों से मोटा सुविधा शुल्क वसूलती है। सामाजिक संगठन संकल्प की अध्यक्षा ने भी इस गंदे धंधे के लिए पुलिस को ही जिम्मेदार बताया है।

मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इनमें ऐसी युवतियों को रखा जाता है, जिनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होती। नौकरी देने के नाम पर इन युवतियों से गलत काम कराया जा रहा है। इनमें से कुछ युवतियां शहर के नामी स्कूल-कॉलेजों की छात्राएं भी बताई जा रही है। इस तरह के स्पा सेंटरों की सबसे ज्यादा संख्या शास्त्रीनगर, जागृति विहार व मेडिकल थाना क्षेत्रों में है। इन स्पा सेंटरों को बाहर से देखने पर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि इनमें इस तरह का कोई धंधा चल रहा होगा, लेकिन अंदर जाते ही सारी हकीकत सामने आ जाती है। स्पा सेंटर में मसाज कराने आने वाले लोगों को हर तरह की सुविधाएं देने की बात कही जाती है, जिसके लिए अलग-अलग रेट तय रहते है। कई बार ऐसे लोगों को भी निशाना बनाया जाता है, जो वास्तव में केवल मसाज लेने के लिए ही यहां आते हैं। इन लोगों को मसाज के साथ अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही जाती है और जब वह तैयार नहीं होते तो उन्हें झूठ केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। ऐसे में यह लोग मसाज पार्लर में मौजूद संचालिका को पैसे देकर किसी तरह अपना पीछा छुड़ाते हैं।

मसाज पार्लर में मारपीट का वीडियो वायरल

टीपी नगर क्षेत्र में ऐसे ही एक मसाज पार्लर पर हंगामे का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक स्पा सेंटर में मौजूद युवती से मारपीट कर रहा है। मामला इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि पार्लर के बाहर भारी भीड़ जमा हो जाती है और तमाशा देखती है। युवक पार्लर में मौजूद युवती के साथ हाथापाई करने पर उतारू हो जाता है। जिसमें युवती के कपड़े तक फट जाते हैं। सामाजिक संगठन संकल्प की अध्यक्षा अतुल शर्मा का कहना है कि वह इस धंधे को रोकने के लिए कई बार पुलिस के आलाधिकारियों से मिल चुकी है, लेकिन कुछ नहीं होता। अब उन्होंने इन स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की है। अतुल शर्मा बताती है कि स्पा सेंटरों में मसाज कराना कोई अपराध तो नहीं है, लेकिन इसकी आड़ में जिस्मफरोशी कराना अपराध है। यदि कोई ग्राहक किसी स्पा सेंटर में मसाज के लिए आता है तो सेवा मिलनी चाहिए, मगर दायरे में रहकर।

जांच कराकर की जाएगी सख्त कार्रवाई

मेरे संज्ञान में मामला आया है, वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

-आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी, मेरठ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img