नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्टिंग पर कड़ा ऐतराज जताया। डोभाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि विदेशी समाचार एजेंसियों द्वारा भारत को लेकर जो सूचनाएं प्रसारित की गई हैं, वे “भ्रामक और तथ्यहीन” हैं। डोभाल ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर एक रणनीतिक रूप से बेहद सफल मिशन था। हमने पाकिस्तान में नौ ठिकानों को निशाना बनाया था और इनमें से एक भी लक्ष्य चूका नहीं।”
एनएसए डोभाल ने कहा, “विदेशी प्रेस ने कहा कि पाकिस्तान ने यह किया, वो किया… आप मुझे एक भी फोटो या सबूत दिखाइए जिसमें भारत में किसी इमारत को नुकसान हुआ हो, एक कांच तक टूटा हो, उन्होंने बातें लिख दीं और छाप दीं।
बता दें कि, उन्होंने आगे कहा, “विदेशी मीडिया द्वारा जारी की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के 13 एयरबेस दिखाए गए, चाहे वह सरगोधा हो, रहीम यार खान हो या चकलाला। मैं सिर्फ वही बता रहा हूं जो उन्होंने अपनी रिपोर्टिंग में छापा। हमें भी यह क्षमता है कि अगर चाहें तो पाकिस्तान के एयरबेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
दरअसल, एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, हमें अपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करनी होगी। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र यहां किया गया था। हमें इस बात पर गर्व है कि इसमें कितनी स्वदेशी सामग्री थी। हमने पाकिस्तान के आर-पार 9 आतंकवादी ठिकानों पर निशाना साधने का फैसला किया, ये सीमावर्ती इलाकों में नहीं थे। हम कोई भी निशाना नहीं चूके। हमने इसके अलावा कहीं और निशाना नहीं साधा। यह उस बिंदु तक सटीक था जहां हमें पता था कि कौन कहां है। पूरे ऑपरेशन में 23 मिनट लगे। आप मुझे एक भी तस्वीर बताइए जिसमें भारत की तरफ से हुआ कोई नुकसान दिखाई दे रहा हो।

