- 20 हजार का इनामी कुलदीप हो गया फरार
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: उत्तराखंड पुलिस ने अभियुक्त परमजीत को मुठभेड़ के दौरान तनवीर मेडिकल स्टोर सिलारा रोड निकट मंडी कस्बा चांदपुर से गिरफ्तार किया है। जबकि 20 हजार का इनामी कुलदीप उर्फ के डी अधेंरे का फायदा उठाकर भाग निकला। अभियुक्त के पास से एक पिस्टल नाजायज 32 बोर मय मैगनीज, तीन जिंदा कारतूस 32 बोर, आठ जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद तंमचा 315 बोर खोखा कारतूस तथा एक कार बरामद की गई।
उत्तराखंड एसटीएफ की टीमों ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि थाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर का संबधित वांछित 20 हजार का इनामी अभियुक्त कुलदीप उर्फ के डी उर्फ तरनप्रीत पुत्र स्वरूप सिंह निवासी मुडियामनी बाजपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड अपने साथी परमजीत उर्फ नछत्तर पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी मीरापुर सीकरी थाना हीमपुर दीपा के साथ चांदपुर से नूरपुर जाने वाला है।
सूचना पर उत्तराखंड पुलिस व एसटीएफ टीम उत्तराखंड ने रेलवे कार क्रासिंग के पास कार को रोकना चाहा तो अभियुक्तो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। तब जबाव में पुलिस फायरिंग के दौरान कुलदीप के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बावूजूद कुलदीप कार लेकर सलेरा रोड भागने लगा।
अभियुक्त कुलदीप तनवीर मेडिकल स्टोर सलारा रोड मंडी के पास कार छोडकर अधेंरे का फायदा उठाकर भाग गया। निरीक्षक संजय पाठक ने कुलदीप के साथी परमजीत को कार से उतरते समय पकड़ लिया गया। जिसके पास से एक पिस्टल नाजायज 32 बोर मय मैगनीज, तीन जिंदा कारतूस, एक जिंदा कारतूस चेंबर में फसा हुआ, तथा एक अदद तंमचा 315 बोर खोखा कारतूस चालक सीट पर फसा हुआ बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त परमजीत ने बताया कि नगर उत्तराखंड से कई मामले में भगोडा कुलदीप सिंह उसका रिश्तेदार है। जो असला बरामद किया गया है वह कुलदीप उर्फ केडी के ही है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, एसआई जितेंद्र कुमार, आरक्षी सुभाष सिंह, अनुज त्यागी, महेंद्र डंगकल, विजय कुमार, थाना कोतवाली काशीपुर व कोतवाली वाजपुर से एस आई जसविंद्र, अंकित जोशी, आरक्षी देवगिरी, कुलदीप सिंह, व एसटीएफ टीम कुमाउ परिक्षेत्र उत्तराखंड निरीक्षक एमपी सिंह, आरक्षी गुरूवत्त सिंह, आरक्षी प्रमोद रोतेला, मनमोहन सिंह, गोविंद विष्ट व एसटीएफ टीम गढवाल परिक्षेत्र निरीक्षक विनोद गौसाई, आरक्षी महेंद नेगी, वेद प्रकाश, ब्रजेंद्र चौहान, संजय, अनुप भाटी, कैलाश तयाल, विरेंद्र उत्तराखंड मौजूद रहे।

