Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

IFFM 2025: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों की चमक, मनोज बाजपेयी, करीना और शर्मिला को मिला नामांकन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 के बहुप्रतीक्षित नामांकन घोषित कर दिए गए हैं, और इस बार कई प्रतिष्ठित सितारे और चर्चित फिल्में पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। बेस्ट एक्टर कैटेगरी में इस साल मनोज बाजपेयी, मोहनलाल, करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर को नामांकित किया गया है। इसके अलावा ‘बेस्ट फिल्म’ कटेगरी में ‘होमबाउंड’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘एल2: एम्पुरान’, ‘महाराज’, ‘मेयाझगन’, ‘स्त्री 2’, और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ को नामांकन मिला है।

इन कलाकारों को मिला नामांकन

आईएफएफएम में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में अभिषेक बच्चन, आदर्श गौरव, ईशान खट्टर, जुनैद खान, मनोज बाजपेयी और मोहनलाल शामिल हैं। इसी तरह से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की दौड़ में अंजलि शिवरामन, करीना कपूर खान, शामला हमजा, शर्मिला टैगोर और श्रद्धा कपूर शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकन

वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशक अवॉर्ड के लिए अरण्य सहाय, लक्ष्मीप्रिया देवी, नीरज घेवन, ओनिर, रीमा कागती, रीमा दास, वर्षा भरत और विपिन राधाकृष्णन को नामांकन मिला है। इन लोगों ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन का किया है।

सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज के लिए नामांकन

इसी तरह से सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज के लिए ब्लैक वारंट, ग्यारह ग्यारह, खौफ, कोटा फैक्ट्री सीजन 3, मनोरथंगल, पाताल लोक सीजन 2, थलेवाट्टम और त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर को नामांकन मिला है।

वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री

वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अनन्या पांडे, मोनिका पंवार, शबाना आजमी, तिलोत्तमा शोम, निमिषा सजयन, पार्वती थिरुवोथु और रसिका दुग्गल को नामांकन मिला है। वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अभिषेक कुमार, अली फजल, ममूटी, मानव कौल, जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार और जहान कपूर को नामांकन मिला है।

कब तक चलेगा फेस्टिवल

इस फेस्टिवल में गुरु दत्त की विरासत का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर उनकी फिल्में ‘प्यासा’ और ‘कागज के फूल’ को दिखाया जाएगा।
बता दें कि आईएफएफएम 2025 फेस्टिवल 14 अगस्त से 24 अगस्त तक जारी रहेगा। इस फेस्टिवल में खास जूरी सभी अवॉर्ड्स तय करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img