Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, लखनऊ और अयोध्या में कई अहम नियुक्तियां

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें से 60 से अधिक अधिकारी उपजिलाधिकारी (SDM) स्तर के हैं। तबादले मुख्यतः नगरीय निकाय, राजस्व प्राधिकरण और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में किए गए हैं। देर रात 12 और पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ।

महत्वपूर्ण तबादले और नई नियुक्तियां

श्रद्धा पाण्डेय को उपजिलाधिकारी आगरा से हटाकर सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा बनाया गया है। प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात से श्रावस्ती एसडीएम के पद पर भेजा गया। निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर से वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया। रवि कुमार सिंह को यूपीडा, लखनऊ में उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया। विकास सिंह, विराग करवरिया, बृज मोहन शुक्ला और प्राची त्रिपाठी को नगर निगम लखनऊ और अन्य प्रमुख पदों पर तैनाती दी गई है।

लखनऊ और अयोध्या को लेकर हुए प्रमुख बदलाव

लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा, और पूर्णिमा सिंह को अयोध्या में एसडीएम नियुक्त किया गया। रामेश्वर प्रसाद को सहायक नगर आयुक्त, लखनऊ बनाया गया। सत्यपाल सिंह को सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई। अजय कुमार को बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), लखनऊ बनाया गया। शशि कुमार को विशेष कार्याधिकारी, राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ भेजा गया। विराग करवरिया बने एसडीएम, लखनऊ विकास प्राधिकरण। प्राची त्रिपाठी को विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद लखनऊ नियुक्त किया गया। ज्ञान प्रताप सिंह को एसडीएम, अयोध्या और मोनालिसा जौहरी को एसडीएम, बहराइच बनाया गया है।

कब हुए तबादले?

रविवार की रात करीब 1 बजे 12 और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इससे पहले जिन 66 अधिकारियों का तबादला किया गया था, उनमें से 63 हाल ही में तहसीलदार से पीसीएस संवर्ग में पदोन्नत हुए थे। इन पदोन्नत अफसरों में से 7 को उन्हीं के जिलों में एसडीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img