नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक कुड़ी’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अगले कुछ महीनों में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, और फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है, और फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह, शहनाज की फिल्म ‘एक कुड़ी’ के लिए एक धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं।
हनी सिंह के साथ दिखीं शहनाज
शहनाज गिल ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों की बात की जाए तो पहली ही तस्वीर में एक्ट्रेस हनी सिंह के साथ दिख रही हैं, जिसमें दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर में रैपर अभिनेत्री की ओर देखते हुए हंसते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शहनाज गिल ने खुद की कुछ और फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अनोखी हेयरस्टाइल में देखा जा सकता है। साथ ही एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट और ब्लैक कलर का लॉन्ग बूट पहने दिख रही हैं।
हनी सिंह को टैग करते हुए दिया कैप्शन
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने हनी सिंह को टैग करते हुए कैप्शन दिया कि ये हंसी देसी है। इस पोस्ट के वायरल होते ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हनी सिंह अभिनेत्री की आगामी फिल्म ‘एक कुड़ी’ के लिए एक शानदार गाना लेकर आने वाले हैं। बता दें कि, इससे पहले भी हनी सिंह इस फिल्म के लिए एक गाना गा चुके हैं।
‘एक कुड़ी’
शहनाज गिल की यह पंजाबी फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 13 जून को रिलीज किया जाना था। फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह द्वारा किया जा रहा है और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। इस फिल्म का इंतजार एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके फैंस भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

