Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

होंडा शोरूम पर किया गया एक्टिवा 6जी एनिवर्सरी एडिशन स्कूटर लांच

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: शिवशक्ति बड़ौत हौंडा शोरूम पर हौंडा नए एक्टिवा 6 जी एनिवर्सरी एडिशन को लॉन्च किया।  इसका शुभारंक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण तोमर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण तोमर ने कहा कि साल दर साल, एक्टिवा के लिए भारत का प्यार कई गुना बढ़ गया है।

इस अनमोल रिश्ते के 20 साल का जश्न मनाने के लिए होंडा ने सभी नए एक्टिवा 6 जी एनिवर्सरी एडिशन को लॉन्च किया है। होंडा एक्टिवा 6जी को स्टैंडर्ड व डीलक्स अवतार में लाया गया है। इसके डीलक्स वैरिएंट को 68891 रुपये की कीमत पर लाया गया है।

कंपनी ने बताया कि इस स्कूटर को 20 साल पहले लाया गया था और वर्तमान में देश भर के एक्टिवा के दो करोड़ से अधिक ग्राहक है। होंडा एक्टिवा 6जी के एनिवर्सरी एडिशन को नए रंग विकल्प मैट मेच्युर ब्राउन मेटैलिक व पर्ल नाईटस्टर ब्लैक में लाया गया है।

जिसमें मैचिंग रियर ग्रैब रेल दिया गया है। 20 वें एनिवर्सरी एडिशन लोगों को आकर्षक लुक देता है। साथ ही स्पेशल गोल्डन एक्टिवा लोगो दिया गया है। इसमें आकर्षक नये स्ट्रिप,ब्लैक स्टील व्हील, सामने व पीछे दोनों ओर दिखते है। 110 सीसी इंजन में होंडा ईको तकनीक दी गई हे।

इसके साथ इस स्कूटर में साइलेंट स्टार्ट दिया गया है। होंडा एक्टिवा 6जी एनिवर्सरी एडिशन बेहतर और आकर्षक एडिशन है। इस मौके पर सचिन जैन, विशाल गुप्ता, संयम जैन, आशीष तोमर, नीरज मित्तल, राहुल कुमार, जसवंत जोशी, संजय अहलावत,  इरफान खान, हैप्पी कुमार, अनमोल जैन, पवन, शोभित, विशाल, मनीष, अर्शदीप तोमर, सम्राट तोमर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img