Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

New Rules: 1 अगस्त 2025 से बदले UPI, गैस और एविएशन फ्यूल से जुड़े कई नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज यानी 1 अगस्त 2025 से देशभर में आम जनता की जेब और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव हुआ है। इनमें यूपीआई (UPI) से जुड़े नए नियम, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें शामिल हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। ऐसे में जानिए आज से लागू हुए नए नियमों के बारे में:

यूपीआई से जुड़ा बड़ा बदलाव: अब बैलेंस चेक करने की लिमिट तय

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई यूजर्स के लिए एक नया नियम लागू किया है। 1 अगस्त 2025 से यूपीआई ऐप से बैलेंस चेक करने की सीमा तय कर दी गई है। अब कोई भी यूजर एक दिन में अधिकतम 50 बार ही अपना बैलेंस चेक कर सकेगा।

NPCI का कहना है कि यह कदम सिस्टम पर बढ़ते लोड को कम करने के लिए उठाया गया है, क्योंकि अधिक ट्रैफिक की वजह से कई बार यूपीआई नेटवर्क क्रैश हो जाता है। हालांकि आम उपयोगकर्ताओं के लिए 50 बार की लिमिट पर्याप्त मानी जा रही है, लेकिन व्यापारियों को इससे दिक्कत हो सकती है क्योंकि उन्हें हर ट्रांजेक्शन के बाद तुरंत बैलेंस की जांच करनी होती है।

बिल पेमेंट्स होंगे अब तय टाइम स्लॉट में

अब तक EMI, बिजली-पानी के बिल या अन्य सब्सक्रिप्शन चार्जेस किसी भी समय प्रोसेस हो जाते थे। लेकिन अब से ये सभी पेमेंट्स तय टाइम स्लॉट में ही प्रोसेस किए जाएंगे। इसका उद्देश्य भी सिस्टम लोड को संतुलित करना है ताकि ट्रांजेक्शन और तेज हो सकें।

2 हजार से ऊपर की यूपीआई ट्रांजेक्शन पर GST नहीं लगेगा

हाल ही में राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि 2,000 रुपये से अधिक की यूपीआई ट्रांजेक्शन पर कोई GST नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि GST काउंसिल ने इस पर कोई सिफारिश नहीं की है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

1 अगस्त से 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 34.50 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे होटल और रेस्तरां जैसी जगहों को राहत मिल सकती है।

हवाई सफर हो सकता है महंगा: ATF के दाम बढ़े

सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 3% तक की वृद्धि की है। जानकारों के अनुसार, इसके चलते हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं क्योंकि एयरलाइंस कंपनियां बढ़ी हुई लागत को यात्रियों पर डाल सकती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img