जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सीधी चेतावनी दी है। ओवैसी ने पाकिस्तान के भारत विरोधी बयानों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारत अब कमजोर नहीं है और उसे धमकियों से डराया नहीं जा सकता।
#WATCH | Hyderabad, Telangana | On Pakistan PM Shehbaz Sharif's reported "enemy cannot snatch even a single drop of water from Pakistan" statement, AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, "'BrahMos hai humaare paas'… He should not talk such nonsense… Such threats will have no effect… pic.twitter.com/NfCxYM6Mo8
— ANI (@ANI) August 13, 2025
ओवैसी ने क्या कहा?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कथित बयान — “कोई पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता” — पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा “ब्रह्मोस है हमारे पास… पाकिस्तान को बकवास बंद करनी चाहिए। भारत इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। बहुत हो गया अब।”
उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तान को अपनी भड़काऊ बयानबाज़ी बंद करनी चाहिए, क्योंकि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा।
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर भी जताई नाराजगी
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के संभावित मुकाबले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने साफ कर दिया कि वह ऐसा मैच नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा “मैं भारत-पाक मैच देखने नहीं जा रहा हूं। मेरी अंतरात्मा और जमीर इसकी इजाजत नहीं देते।” “हम उस देश के साथ क्रिकेट क्यों खेलें जो हमें रोज धमकी देता है? पाकिस्तान ने व्यापार बंद कर दिया, बॉर्डर सील कर दिए, पानी की सप्लाई रोक दी — अब क्रिकेट खेलने का कोई मतलब नहीं।”
ओवैसी ने यह भी कहा कि भले ही भारत को इससे 300-400 करोड़ रुपये का नुकसान हो, लेकिन स्वाभिमान और राष्ट्रीय सुरक्षा से बड़ा कोई सौदा नहीं हो सकता।
राजनीतिक हलकों में हलचल
ओवैसी के इस कड़े बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उनके बयान को विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ओर से ‘राष्ट्रहित में’ माना जा रहा है, खासतौर पर स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले इस तरह के बयान को लेकर।

