जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कई बड़े और ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। उनके संबोधन में जीएसटी सुधार, युवाओं के लिए रोजगार योजना, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, कृषि सुधार, खनिज संसाधनों की खोज, भाषाई विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण एलान शामिल रहे।
- नेक्स्ट जेनरेशन GST Reforms
पीएम मोदी ने एलान किया कि इस दिवाली से जीएसटी में बड़े सुधार किए जाएंगे।
“बीते आठ सालों में टैक्स सिस्टम को सरल किया, अब नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों का वक्त है।”
इससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और उद्योगों को फायदा मिलेगा।
- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
देश के युवाओं के लिए एक 1 लाख करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत हुई।
निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की सहायता
रोजगार सृजन करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन
3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य
- डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन
भारत ने समंदर की गहराई में तेल और गैस के भंडार खोजने के लिए एक नया मिशन शुरू किया है। यह ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।
- नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन
देश में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज के लिए 1200 से अधिक स्थानों पर खोज अभियान शुरू हुआ है। यह रक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा।
- मेड इन इंडिया जेट इंजन मिशन
पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से आह्वान किया कि “क्या भारत अपना स्वदेशी जेट इंजन नहीं बना सकता? अब समय आ गया है कि हमारे फाइटर जेट्स भी ‘मेड इन इंडिया’ जेट इंजन से उड़ान भरें।”
- अगली पीढ़ी के सुधारों के लिए टास्क फोर्स
देश में नए युग की जरूरतों के मुताबिक नीतियों को तैयार करने और क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
- पीएम धनधान्य कृषि योजना
100 ऐसे जिलों की पहचान
खेती को मजबूत करने के लिए विशेष योजना
मछुआरे और पशुपालकों की रक्षा का वादा – “उनके लिए मोदी दीवार बनकर खड़ा है”
- ज्ञान भारतम योजना
प्राचीन ग्रंथों और हस्तलिखित दस्तावेजों को तकनीक की मदद से संरक्षित करने का मिशन। पीएम मोदी बोले, “हमारी भाषाएं हमारी शक्ति हैं – डाटा के युग में यह विश्व को ताकत देंगी।”
- हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन
पीएम ने कहा कि देश की जनसंख्या संरचना को बदलने की साजिशें हो रही हैं। घुसपैठ को रोकने और डेमोग्राफिक संतुलन बनाए रखने के लिए हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू किया गया है।
- मिशन सुदर्शन चक्र: देश को मिलेगा सुरक्षा कवच
2035 तक भारत के सभी प्रमुख स्थलों (रेलवे, अस्पताल, धार्मिक स्थल आदि) को हाईटेक सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा।
“मिशन सुदर्शन चक्र न केवल हमला रोकने में सक्षम होगा, बल्कि दुश्मन को पलटवार भी करेगा। यह पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा।”

