नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लंबी टोल लाइन से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने यात्रियों की सुविधा के लिए FASTag एनुअल पास लॉन्च किया है, जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिर्फ चार दिनों में 5 लाख से ज़्यादा यात्रियों ने यह पास ले लिया है।
क्या है FASTag एनुअल पास?
यह एक सब्सक्रिप्शन-आधारित सेवा है, जो उन लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है जो किसी एक टोल प्लाजा से साल में 200 से अधिक बार यात्रा करते हैं।
इसकी मदद से यात्रियों को बार-बार रीचार्ज करने की ज़रूरत नहीं, हर बार टोल पर रुकना नहीं पड़ता,साथ ही 30% तक की बचत भी होती है।
कैसे करें एक्टिवेट?
1.‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप पर जाएं
2.’Annual Toll Pass’ टैब पर क्लिक करें
3.वाहन नंबर डालें — VAHAN डेटा से वेरिफिकेशन होगा
4.मोबाइल नंबर और OTP दर्ज करें
- ₹3,000 का पेमेंट करें (UPI/डेबिट कार्ड से)
- 2 घंटे में FASTag पर पास एक्टिवेट
क्यों खास है ये सुविधा?
1.समय और ईंधन की बचत
2.रीचार्ज का झंझट खत्म
3.डिजिटल इंडिया विजन को बल
4.पर्यावरण के लिए बेहतर, क्योंकि कम रुकावट से प्रदूषण घटेगा
NHAI अधिकारियों के मुताबिक, यह पहल यात्रियों की जेब और समय दोनों की बचत के लिए है। साथ ही टोल प्लाज़ा पर लगने वाली भीड़ को भी कम करने में यह अहम भूमिका निभाएगी।

