Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Rekha Gupta: दिल्ली सीएम पर हमले का आरोपी राजेश सकारिया कौन है? गुजरात से जुड़ा कनेक्शन आया सामने

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला कर दिया। यह घटना सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास पर हुई, जब वे जनसुनवाई कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे, इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी दौरान उसने सीएम पर हमला करने की कोशिश की।

शुरुआत में यह खबर आई थी कि हमलावर ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा है, हालांकि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन दावों को गलत बताया। उन्होंने साफ कहा कि आरोपी ने हमला किया जरूर, लेकिन थप्पड़ मारने जैसी बात सही नहीं है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में की है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हमला करने वाला आरोपी कौन है?

पहले जानकारी में सामने आया है कि दिल्ली सीएम पर हमला करने वाला आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का एक रिश्तेदार जेल में है, जिसकी रिहाई की मांग को लेकर वह याचिका लेकर दिल्ली सीएम के पास आया था।

दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

फिलहाल आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही कहा है कि आरोपी के इरादों का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपी द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि के लिए गुजरात पुलिस से भी संपर्क किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img