Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Share Market: शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स में 140 अंकों की तेजी, निफ्टी ने पार किया 25,000 का स्तर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 146.64 अंक टूटकर 81,497.75 पर और एनएसई निफ्टी 47.5 अंक गिरकर 24,933.15 पर आ गया। हालांकि, जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, निवेशकों की खरीदारी लौटने लगी। दोपहर 11:22 बजे सेंसेक्स 138.48 अंक (0.16%) चढ़कर 81,782.87 पर और निफ्टी 40.10 अंक (0.16%) बढ़कर 25,020.75 पर पहुंच गया।

कैसा रहा इन कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, इटर्नल, भारती एयरटेल, इंफोसिस और एनटीपीसी लाभ में रहीं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग के हैंगसेंग गिरावट दिखी। मंगलवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए।

निवेशकों का ध्यान फेडरल रिजर्व प्रमुख के बयान पर

निवेशकों का ध्यान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल संगोष्ठी में दिए जाने वाले आगामी वक्तव्यों और फेड की हालिया बैठक के विवरण पर केंद्रित हो गया। मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ सेंसेक्स 370.64 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 81,644.39 पर बंद हुआ। निफ्टी 103.70 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 24,980.65 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में लौटी खरीदारी

निफ्टी में यह तेजी जीएसटी सुधारों से संबंधित अप्रत्याशित घोषणाओं के कारण आई है। जीएसटी से जुड़े सुधार दिवाली से पहले लागू होने की संभावना है। बाजार ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, बीमा और चुनिंदा वित्तीय क्षेत्रों में संभावित मांग वृद्धि के कारण तेजी पर प्रतिक्रिया दे रहा है, जिन्हें जीएसटी युक्तिकरण से लाभ मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार को 634.26 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “भारत-चीन संबंधों में सुधार ने भी तेजी में योगदान दिया है। हालांकि, भारत पर 25 प्रतिशत द्वितीयक टैरिफ लगाने की 27 अगस्त की समयसीमा तेजी से नजदीक आ रही है। इसलिए इसमें निरंतर तेजी की कोई गुंजाइश नहीं है।” एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 634.26 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 65.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: राघव चड्ढा का BJP में जाना सोशल मीडिया पर पड़ा भारी, 10 लाख से ज्यादा घटे फॉलोअर्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में...

Meerut News: पल्लवपुरम थाने का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | कंकरखेड़ा: पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल...

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...
spot_imgspot_img