Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Sunita Ahuja: तलाक की अफवाहों के बीच पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘गोविंदा को मेरी तरह कोई नहीं चाह सकता’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बीते कुछ समय से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला कर लिया है और मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। हालांकि, इन खबरों पर विराम लगाते हुए गोविंदा के मैनेजर ने बातचीत के दौरान साफ कहा कि ये खबरें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है और दंपति अपने रिश्ते में खुश हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा ने भी अपनी गोविंदा के साथ बॉन्डिंग पर बात की।

सुनीता आहूजा ने अपने रिश्ते के बारे में की बात

बता दें कि, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अभिनेता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और जोर देकर कहा कि कोई भी उन्हें उनके जैसा प्यार नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें 1990 के दशक में गोविंदा जिस तरह थे, वे उस तरह उन्हें मिस करती हैं। बता दें कि सुनीता आहूजा ने यह बातें ऐसे वक्त में की हैं, जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने गोविंदा से तलाक की अर्जी दी है।

‘मेरी तरह गोविंदा को कोई प्यार नहीं करेगा’

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि उन्हें 1990 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की याद आती है। सुनीता ने कहा, ‘मेरे जितना गोविंदा को कोई नहीं जानेगा और कभी जिंदगी में कोई नहीं जानेगा। मेरी तरह गोविंदा को कोई नहीं प्यार कर सकता है, ना कोई उसको इतना समझ सकता है’।

सुनीता अहूजा ने कहा

सुनीता से जब पूछा गया कि उन्हें गोविंदा का कौन सा वर्जन ज्यादा पसंद है? इस पर सुनीता ने कहा कि उन्हें 90 के दशक के सुपरस्टार की याद आती है। एक चंचल अपील के साथ। उन्होंने कहा, ‘पुराना गोविंदा, वापस आ जा यार। मेरा ची ची, तू आजा वापस…ची ची, आजा मेरे पास’।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img