Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Special Trains: दिवाली-छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़, रेलवे बरेली होकर चलाएगा 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इस साल दिवाली (19-22 अक्टूबर) और छठ पूजा (25-28 अक्टूबर) के अवसर पर पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में पहले से ही बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में त्योहारों के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके, इसके लिए रेलवे बरेली होकर 20 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।

रेलवे दो महीने पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा देता है, और फिलहाल कई प्रमुख ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति बन चुकी है। इस कारण यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली से गुजरने वाली चार जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के फेरों में भी विस्तार कर दिया है।

सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होगी समय सारिणी

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह के अंत तक विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी, साथ ही इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार ट्रेनों की समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। कई रेल खंडों पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली का काम पूरा हो चुका है, जिससे ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि हुई है। इसके चलते उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या कम होगी।

गणेश चौथ मेला पर बरेली-मुरादाबाद के बीच मेला स्पेशल ट्रेन

चंदौसी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गणेश चौथ मेले के लिए रेलवे 25 अगस्त से 14 सितंबर तक बरेली-मुरादाबाद के बीच मेला विशेष ट्रेन चलाएगा।

04323 बरेली-मुरादाबाद मेला विशेष

सुबह 5:30 बजे बरेली से रवाना होकर आंवला, आसफपुर होते हुए 8:40 बजे चंदौसी और 11:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

04324 मुरादाबाद-बरेली मेला विशेष

शाम 5:45 बजे मुरादाबाद से रवाना होकर 7:29 बजे चंदौसी और रात 11:00 बजे बरेली पहुंचेगी।

इसके अलावा, 54352-54 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में मेले के दौरान अनारक्षित श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

पिलखुआ-डासना रेलखंड में ब्लॉक, तीन ट्रेनें प्रभावित

मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ-डासना रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली की कमीशनिंग के चलते ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे बरेली होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी

15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस

10 सितंबर को 45 मिनट

14 सितंबर को 150 मिनट नियंत्रित

12584 आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस

16 सितंबर को आनंद विहार से 90 मिनट देरी

12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर

16 सितंबर को 75 मिनट की देरी

धनबाद-चंडीगढ़ और धनबाद-जम्मूतवी ट्रेनों के फेरे बढ़े

त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने 03311-12 धनबाद-चंडीगढ़ और 03309-10 धनबाद-जम्मूतवी ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया है:

03309 धनबाद-जम्मूतवी विशेष गाड़ी

13 दिसंबर तक हर मंगलवार और शनिवार

03310 जम्मूतवी-धनबाद विशेष गाड़ी

14 सितंबर तक हर बुधवार और रविवार

03311 धनबाद-चंडीगढ़ विशेष गाड़ी

12 सितंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार

03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष गाड़ी

14 सितंबर तक हर बृहस्पतिवार और रविवार

रेलवे का यह प्रयास है कि त्योहारी भीड़ के दौरान यात्रियों को सुविधा मिले और घर जाने वालों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशानी न उठानी पड़े। समय पर जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर नजर बनाए रखें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img