Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर का शव बड़ौत में संदिग्ध हालात में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना रोड स्थित बिजलीघर के पास शनिवार सुबह एक डॉक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान परवेज (30 वर्ष), पुत्र अली मोहम्मद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तोमर नर्सिंग होम के पास, बड़ौत का निवासी था और वर्तमान में दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में एमबीबीएस एमडी चिकित्सक के रूप में कार्यरत था। वह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज कैंपस में रह रहा था।

शरीर पर कोई स्पष्ट चोट का निशान नहीं मिला

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट का निशान नहीं मिला है। हालांकि, घटनास्थल से सिरिंज, नीडिल और मृतक के हाथ पर कैनुला मिलने से मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।

डॉक्टर परवेज के परिजन मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टर परवेज के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर परवेज की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में उनकी अचानक संदिग्ध हालात में मौत कई सवाल खड़े कर रही है। उनका आरोप है कि हत्या के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंका गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img