Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

Priyadarshan: फिल्म इंडस्ट्री के मास्टर ऑफ कॉमेडी प्रियदर्शन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, बोले ‘मैं थक गया हूं’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इंडस्ट्री के चर्चित निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि इन दोनों फिल्मों को पूरा करने के बाद वे फिल्म निर्माण से रिटायरमेंट ले लेंगे।

फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू

बता दें कि, निर्देशक प्रियदर्शन ने फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसे फिलहाल कोच्चि में फिल्माया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अभिनेता सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। ‘हैवान’, प्रियदर्शन की 2016 की हिट फिल्म ‘ओप्पम’ से प्रेरित है, लेकिन इसके डायलॉग और स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए हैं। इस बीच निर्देशक ने अपनी फ्यूटर प्लानिंग को लेकर बात की।

फिल्म ‘हैवान’ प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म

दरअसल, फिल्म ‘हैवान’ प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म है। ‘ओप्पम’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहनलाल भी ‘हैवान’ में कैमियो भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में प्रियदर्शन ने बातचीत में खुलासा किया कि उनका किरदार दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा। उन्होंने आगे कहा कि ‘हैवान’ के बाद वे मोहनलाल को लीड रोल में लेकर अपनी 100वीं फिल्म का निर्देशन करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।

‘यह सब कंफर्ट की बात है’

प्रियदर्शन से जब लगातार अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह सब कंफर्ट की बात है’। सीक्वल के बारे में उन्होंने स्वीकार किया, ‘मैं आमतौर पर सीक्वल के साथ अपनी मूल फिल्मों की नकल नहीं करता, यह मेरा काम करने का पसंदीदा स्टाइल नहीं है’। उन्होंने चौंकाने वाली टिप्पणी करते हुए आगे कहा, ‘इन फिल्मों को पूरा करने के बाद मैं उम्मीद है मैं रिटायर हो जाऊंगा। मैं थक गया हूं’।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img