Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: दो महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने घायलावस्था में पकड़ा, तमंचा और कारतूस बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद सहारनपुर में गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पैर में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगी, जिसके बाद उसे घायलावस्था में दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले पुलिस इसी मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी थी। उस समय आरोपी नसीम और उसका पुत्र मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

रविवार को एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस इन दिनों अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना जनकपुरी पुलिस प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दुधली रोड पर गश्त कर रही थी। रात लगभग ग्यारह बजे के करीब जब टीम जमालपुर पुलिया के पास फैक्ट्री से सटे खाली प्लॉट पर पहुँची तो वहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिसकर्मी जैसे ही उसे रोकने और पूछताछ करने आगे बढ़े, संदिग्ध ने अचानक घबराकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बदमाश के बाएँ पैर में लगी और वह ज़मीन पर गिर पड़ा। मौके पर ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।गिरफ्तार बदमाश की पहचान नसीम पुत्र लतीफ निवासी ग्राम छजपुरा, थाना जनकपुरी, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, नसीम पर पहले से ही गोकशी, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना जनकपुरी के मुकदमा संख्या 199/25, धारा 3/5/8(1) सी.एस. एक्ट का वांछित अभियुक्त भी है।पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से मिले अवैध हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले जनकपुरी पुलिस ने गोकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। उसी दौरान नसीम और उसका पुत्र पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। तब से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। आखिरकार शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में उसे पकड़ने में सफलता मिली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...
spot_imgspot_img