Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Shardiya Navratri 2025: माँ दुर्गा का आगम, कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह पर्व साल में चार बार आता है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रमुख नवरात्रि (चैत्र और शारदीय) शामिल हैं। इनमें से शारदीय नवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को विजयादशमी (दशहरा) के दिन होगा। उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल में यह पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी।

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है। इस पर्व का प्रमुख आकर्षण दुर्गा पूजा है, जो नवरात्रि की षष्ठी तिथि से आरंभ होती है। इस बार षष्ठी की तिथि 28 सितंबर को पड़ेगी। इसी दिन से दुर्गा पूजा की शुरुआत होगी, जो पांच दिनों तक चलेगी। इस दौरान महाषष्ठी, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी और विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर

22 सितंबर 2025 – प्रतिपदा (शैलपुत्री पूजा)

23 सितंबर 2025 – द्वितीया (ब्रह्मचारिणी पूजा)

24 सितंबर 2025 – तृतीया (चन्द्रघण्टा पूजा)

26 सितंबर 2025 – चतुर्थी (कूष्माण्डा पूजा)

27 सितंबर 2025 – पञ्चमी (स्कन्दमाता पूजा)

28 सितंबर 2025 – महाषष्ठी (कात्यायनी पूजा)

29 सितंबर 2025 – महासप्तमी (कालरात्रि पूजा)

30 सितंबर 2025 – महाअष्टमी (महागौरी पूजा)

1 अक्टूबर 2025 – महानवमी (सिद्धिदात्री पूजा)

2 अक्टूबर 2025 – विजयादशमी

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का आरंभ घटस्थापना के साथ होता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। 2025 में घटस्थापना सोमवार, सितम्बर 22, 2025 को की जाएगी। इसके लिए शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार है।

घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक

अवधि – 01 घंटा 56 मिनट

घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक

अवधि – 00 घंटे 49 मिनट

मां दुर्गा की सवारी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर वर्ष नवरात्रि के समय देवी दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं। इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों के घर पधारेंगी। हाथी की सवारी को अत्यंत शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। इसे समृद्धि, उन्नति और शांति का प्रतीक माना गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img