नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। अभी शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झड़प और नोंक-झोंक ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। आज शनिवार के दिन शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में मंच संभालेंगे। इस दौरान वे घर के सदस्यों के हफ्तेभर के व्यवहार पर चर्चा करेंगे और कई प्रतियोगियों की क्लास भी लगाएंगे। अब देखना होगा कि किस कंटेस्टेंट पर गिरती है गाज।
सफाई करने और खाने को लेकर हुई काफी गहमागहमी
बिग बॉस में वीकएंड वार का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार बिग बॉस 19 का ये पहला वीकएंड वार होने वाला है, जो आज 30 अगस्त यानी शनिवार को होगा। इसमें अभिनेता और शो होस्ट सलमान खान पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा देंगे कि किसने क्या किया। बता दें कि ये हफ्ता काफी रोमांचक रहा और कंटेस्टेंट के बीच जोरदार कहासुनी देखने को मिली। इस दौरान सफाई करने और खाने को लेकर काफी गहमागहमी हुई।
मृदुल तिवारी डांस करते आए नजर
बीते दिन बिग बॉस 19 शो के वीकएंड वार का प्रोमो जारी किया गया। इसमें मृदुल तिवारी डांस करते दिख रहे थे, तो वहीं सिंगर अमाल मलिक को सलमान खान ने सरप्राइज के तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड को शो में बुलाया। इस सप्ताह घर से बाहर होने के खतरे का सामना करने वाले नामांकित प्रतियोगियों में अभिषेक, गौरव खन्ना , नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान क्वाड्री शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये वीकएंड वार किसके लिए खतरा साबित होता है।
बिग बॉस 19 के बारे में
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो

