Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Shah Rukh Khan: ‘किंग’ सेट से लीक शाहरुख का लुक, मैनेजर ने फैंस से की खास गुज़ारिश

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान सामने आया उनका नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, इस लुक को देखकर कुछ फैंस नाराज़ और दुखी हो गए। इसी बीच, शाहरुख खान के एक फैन पेज ने लोगों से अपील की कि वे नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें। इस पोस्ट को खुद शाहरुख की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और फैंस से समझदारी दिखाने की गुज़ारिश की।

फैंस और शाहरुख की मैनेजर ने की अपील

बता दें कि, इंस्टाग्राम पर Teamsrkcfc नाम के एक फैन पेज ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, ‘सभी से रिक्वेस्ट है कि शाहरुख के लुक की तस्वीर या वीडियो शेयर या री-पोस्ट न करें। इस जादू को बरकरार रखें। हमें मिलकर नए लुक के सामने आने का मजा लेना चाहिए।’ इसी फैन पेज की पोस्ट को शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लगाया। इस तरह उन्होंने भी यह जाहिर कर दिया कि लोग शाहरुख खान के नए लुक को सोशल मीडिया पर वायरल ना करें।

तस्वीरें, फोटो हुईं लीक

दरअसल, फिल्म किंग’ के सेट से शुक्रवार को शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें, फोटो लीक हुईं। नए लुक में किंग खान फैंस को काफी पसंद आए। एक धुंधली से तस्वीर में उनके बालों का रंग ग्रे कलर का नजर आया। वहीं एक वीडियो में वह अपने सिर को कवर करते हुए दिखे। ब्लैक कलर की हुडी से उन्होंने अपने बालों को छिपाने की कोशिश की।

एक्शन फिल्म होगी ‘किंग’

फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन, ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान भी नजर आएंगी। अपने पापा के साथ सुहाना पहली एक्टिंग करेंगी। हालिया लीक हुई शाहरुख खान की तस्वीरों से ऐसा लगता है कि वह फिल्म ‘किंग’ में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img