Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

तुच्छता का बोध

सिकंदर ने ईरान के राजा दारा को पराजित कर दिया और विश्वविजेता कहलाने लगा। विजय के उपरांत उसने बहुत भव्य जुलूस निकाला। मीलों दूर तक उसके राज्य के निवासी उसके स्वागत में सर झुकाकर उसका अभिवादन करने के लिए खड़े हुए थे। सिकंदर की ओर देखने का साहस मात्र किसी में कहीं था। मार्ग के दूसरी ओर से सिकंदर ने कुछ फकीरों को सामने से आते हुए देखा। सिकंदर को लगा कि वे फकीर भी रुककर उसका अभिवादन करेंगे। लेकिन किसी भी फकीर ने तो सिकंदर की तरफ देखा तक नहीं। अपनी ऐसी अवमानना से सिकंदर क्रोधित हो गया। उसने अपने सैनिकों से उन फकीरों को पकड़ कर लाने के लिए कहा। सिकंदर ने फकीरों से पूछा, ‘तुम लोग नहीं जानते कि मैं विश्वविजेता सिकंदर हूं? मेरा अपमान करने का दुस्साहस तुमने कैसे किया?’ उन फकीरों में एक वृद्ध महात्मा भी था। वह बोला, ‘किस मिथ्या वैभव पर तुम इतना अभिमान कर रहे हो, सिकंदर? हमारे लिए तो तुम एक साधारण आदमी ही हो।’ महात्मा ने पुन: कहा, ‘तुम उस तृष्णा के वश में होकर यहां-वहां मारे-मारे फिर रहे हो, जिसे हम वस्त्रों की तरह त्याग चुके हैं। जो अहंकार तुम्हारे सर पर सवार है, वह हमारे चरणों का गुलाम है। हमारे गुलाम का भी गुलाम होकर तुम हमारी बराबरी की बात कैसे करते हो? हमारे आगे तुम्हारी कैसी प्रभुता?’ सिकंदर का अहंकार मोम की तरह पिघल गया। उसे अपनी तुच्छता का बोध हो गया। उन फकीरों की प्रभुता के आगे उसका समस्त वैभव फीका था। उसने उन सभी को आदर सहित रिहा कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img