Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर: मुठभेड़ में धरे गए अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात मानकमऊ–नकुड़ मार्ग पर हुई मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का एक बदमाश गोली लगने से घायल अवस्था में दबोचा गया, जबकि चोरी की बाइक खरीदने आया उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें व अवैध तमंचा बरामद किया है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल के अनुसार देर रात्रि थाना कुतुबशेर पुलिस गश्त पर थी। ग्राम ऊनाली स्थित धुलाई सेंटर के पास खण्डहरनुमा जगह से मोटरसाइकिल स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी डालकर जांच की तो वहां मौजूद युवक घबरा गया और अचानक पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। एसपी सिटी के मुताबिक पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसकी पहचान मनोज पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम हल्लू माजरा थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में की। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए वह यहां आया था और बाइक का खरीदार पास ही खड़ा है।

पुलिस ने मौके से घेराबंदी कर खरीदार लुकमान पुत्र ईरफान निवासी ग्राम चाँदपुर थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर को भी दबोच लिया।गिरफ्तार बदमाश मनोज के पास से पुलिस को 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 कारतूस मिस (नाल में फंसा हुआ) मिला। उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई। जबकि लुकमान के पास से थाना देवबन्द क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनका नेटवर्क सहारनपुर और हरिद्वार में फैला हुआ है। इनके खिलाफ दोनों जिलों में चोरी, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है और दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img