- सिलावर में जानलेवा हमले का आरोपी भी दबोचा गया
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गांव खंद्रावली में हुए दोहरे हत्याकांड में वांछित ग्राम प्रधान पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है। हत्यारोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। उधर, आदर्श मंडी पुलिस ने गांव सिलावर में जानलेवा हमले का एक वांछित आरोपी गिरफ्तार किया है।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में 19 दिसंबर को दोपहर करीब डेढ बजे ग्राम पंचायत भवन में चल रही गन्ना पर्यवेक्षक की बैठक के दौरान वहां फायरिंग हो गई थी। जिसमें दो युवक करमवीर सिंह और राहुल गोली लगने से घायल हुए थे जिनकी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में मृतक करमवीर के भाई प्रदीप पुत्र सहसपाल की तरफ से कांधला पर लिखित तहरीर दी गई जिसके आधार पर ग्राम प्रधान सोमपाल और दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना कांधला पुलिस एवं लगाई गई टीमों द्वारा घटना के बाद से ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे।
जिसके चलते 22 दिसंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 28 दिसंबर को कांधला पुलिस ने सूचना के आधार पर किवाना मोड से वांछित अभियुक्त सुधांशू पुत्र सोमपाल को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल अवैध पिस्टल व 02 जिंदा व 01 खोखा के साथ गिरफ्तार किया है।
उधर, आदर्श मंडी थाना पुलिस ने गोगामाढी मंदिर गोमतीपुर से ग्राम सिलावर में दो व्यक्तियों की हत्या के प्रयास के मामले में वांछित जगवीर पुत्र जवाहर सिंह निवासी सिलावर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा मय एक खोखा कारतूस 315 बोर व चाकू बरामद किया है।
एसओ संदीप बालियान ने बताया कि शिवराज और उसके भाई देवराज निवासी ग्राम सिलावर पर 24 दिसंबर की रात को जान से मारने की नीयत से जगवीर तमंचे व चाकू से हमला कर कर दिया। 25 दिसंबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

