Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, किसान आंदोलन टिप्पणी मामला बरकरार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान का मामला अब भी अदालत में जारी रहेगा। दरअसल, कंगना ने इस मामले में दर्ज शिकायत को रद्द कराने के लिए पहले हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद कंगना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, शुक्रवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका भी वापस ले ली।

कंगना रनौत ने याचिका वापस लेने का किया फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है, जिसमें केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के संबंध में उनके द्वारा किए गए एक रीट्वीट पर आपराधिक मानहानि की शिकायत को रद्द करने की मांग की गई थी। दरअसल, यह मामला न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। पीठ द्वारा याचिका पर विचार करने में अनिच्छा दिखाने के बाद कंगना रनौत के वकील ने इसे वापस ले लिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने सुझाव दिया कि अभिनेत्री ट्रायल कोर्ट में वैकल्पिक उपाय तलाश सकती हैं, जिसके बाद कंगना रनौत के वकील ने याचिका वापस लेने का फैसला किया।

कंगना रनौत की याचिका खारिज करते हुए कहा

कंगना रनौत ने अपने खिलाफ मानहानि की शिकायत को रद्द करने की अपनी याचिका पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद शीर्ष अदालत का रुख किया था। बता दें कि, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 1 अगस्त को कंगना रनौत की याचिका खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा, ‘याचिकाकर्ता, जो एक सेलिब्रिटी हैं, उनके खिलाफ विशिष्ट आरोप हैं कि रीट्वीट में उनके द्वारा लगाए गए झूठे और मानहानिकारक आरोपों ने प्रतिवादी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है और उनकी अपनी और दूसरों की नजर में भी उनकी छवि को कमजोर किया है। इसलिए, अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शिकायत दर्ज करना दुर्भावनापूर्ण नहीं कहा जा सकता’।

शिकायत किसने दर्ज कराई थी?

कंगना के खिलाफ शिकायत 2021 में पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जांदिया गांव की रहने वाली महिंदर कौर (73) ने दर्ज कराई थी। शिकायत कंगना रनौत के खिलाफ उनके उस रीट्वीट के बाद कराई गई, जिसमें 2020-21 के किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी के बारे में कथिततौर पर अपमानजनक टिप्पणी शामिल थी। यह टिप्पणी अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ थी। बठिंडा की एक अदालत में दायर शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री ने एक रीट्वीट में उनके खिलाफ झूठे आरोप और टिप्पणियां कीं और कहा कि वही ‘दादी’ यानी बिलकिस बानो हैं, जो शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थीं।

कंगना ने कथित विवादित ट्वीट में क्या कहा?

यह विवाद एक ट्वीट को लेकर है, जिसे कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान पोस्ट किया था। उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘हा हा हा यह वही दादी हैं जो टाइम मैगजीन में सबसे प्रभावशाली भारतीय के तौर पर आई थीं… और यह 100 रुपये में उपलब्ध हैं।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img