Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: ऑर्डर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक युवक से 25 लाख रुपये के सप्लाई ऑर्डर का झांसा देकर करीब 13 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने अब थाना सदर बाजार में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली सदर बाजार के नवीन नगर निवासी मनीष रावत पुत्र स्व. कुलदीप सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका मूल निवास गढ़वाल है और उनकी पहचान तपेश ममगई से है। पारिवारिक संबंधों के चलते मनीष ने तपेश की बात पर भरोसा कर पैसे उधार दिए। तपेश ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उसके परिचित संदीप पुत्र जगपाल निवासी ओजपुरा और हरिपाल गौतम पुत्र रूपचन्द्र निवासी अंकित विहार कॉलोनी नवादा रोड को एक बड़ा सप्लाई ऑर्डर मिला है, जिसके लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता है।तपेश की बातों पर विश्वास कर मनीष ने शुरुआत में 16 और 17 मार्च 2024 को 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपियों ने बताया कि सप्लाई ऑर्डर की कुल राशि 25 लाख रुपये है और शेष 13 लाख रुपये की जरूरत है।

लोन लेकर दिए लाखों रुपये

मनीष के मुताबिक, उन्होंने एक्सिस बैंक से लोन लेकर 14 मई 2024 को आरोपियों की फर्म महालक्ष्मी कॉन्ट्रेक्ट एंड सप्लायर्स के खाते में 8 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा 11 जून को 2 लाख, 14 जून को 2 लाख और 15 जून को 1 लाख रुपये नगद संदीप और हरिपाल को दिए। यह नगद भुगतान रजत वशिष्ठ और नरेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में हुआ।

ठगी और धमकियों का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि रकम हासिल करने के बाद आरोपियों ने सप्लाई ऑर्डर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी। जब भी वह पूछताछ करते तो टालमटोल की जाती। और जब उन्होंने दबाव बनाया तो संदीप व हरिपाल ने रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर ज्यादा दबाव बनाया तो उन्हें एससी/एसटी एक्ट के फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे।मनीष का यह भी कहना है कि आरोपियों ने न केवल उनसे 13 लाख रुपये हड़पे हैं, बल्कि तपेश ममगई से भी करीब 12 लाख रुपये ले लिए हैं।

इस मामले में थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img