Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा यशराज की फिल्म में 

फिल्म ‘सैयारा’ (2025) की कामयाबी से रातों रात स्टार बनी एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) फेम डायरेक्टर मनीष शर्मा की पंजाब बेस्ड लव स्टोरी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए मनीष शर्मा कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्म ‘फना’ (2006) से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू करने वाले मनीष शर्मा ने स्वतंत्र रूप से फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) के साथ डायरेक्शन में कदम रखा था। मनीष ने साल 2010 से साल 2023 तक बतौर डायरेक्टर यशराज फिल्म्स के बैनर तले 10 फिल्में बनाई । साल 2023 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को डायरेक्ट किया था। रिपोर्ट्स की माने तो मनीष शर्मा व्दारा निर्देशित की जाने पंजाब बेस्ड इस लव स्टोरी फिल्म के लिए अनीत को कास्ट कर लिया गया है। अनीत की इस रोमांटिक फिल्म को एक बार फिर यशराज फिल्म्स व्दारा ही प्रोड्यूस किया जाएगा।  

सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है और अगले साल की पहली छमाही में फिल्म के फ्लॉर पर आने की उम्मीद है। फिल्म में अनीत के अपोजिट मेन लीड में कौन होगा , फिलहाल इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। 14 अक्टूबर 2002 को पंजाब के अमृतसर में पैदा हुई अनीत पड्डा ने अमृतसर के स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल से बारहवीं करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीजस एंड मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई खत्म करने के बाद अनीता  करियर की शुरूआत मॉडलिंग से करते हुए  ‘नेस्कैफे’, ‘कैडबरी’ ‘मैगी’ ‘डेयरी मिल्क’, ‘अमेजन इंडिया’ और ‘पेटीएम’ जैसे अनेक विज्ञापनों फिल्मों का हिस्सा बनी। अनीत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (2022) से की। इस फिल्म में वह काजोल के साथ नंदिनी नाम की लड़की के किरदार में नजर आई थीं।  

‘सलाम वेंकी’ (2022) के बाद अनीत ने प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राय’ (2024) और ‘युवा सपनों का सफर’ (2025) में काम किया। अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राय’ (2024) अनीत के साथ अवंतिका वंदनापु, दलाई, विदुषी, तेनजिÞन लखीला, अफराह सईद और अक्षिता सूद जैसे एक्टर्स शामिल थे। लैंगिक पहचान, परिवार का दबाव, निम्न आर्थिक वर्ग से आने का संघर्ष और अपनी पहचान की खोज जैसे कई सामाजिक और व्यक्तिगत मुद्दों को उठाती इस सीरीज में किशोर लड़कियों के जीवन की वास्तविकताओं को यथार्थवादी तरीके से दशार्या गया था। इस सीरीज से अनीता को पहचान मिली। 

अनीत अभिनीत एंथोलॉजी टीवी सीरीज ‘युवा सपनों का सफर’ इसी साल 11 अप्रैल को वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम हुई। जिसमें दोस्ती, प्यार और दोस्तों की महत्वाकांक्षा पर आधारित 8 अलग-अलग कहानियाँ को नित्या मेहरा, अलंकृता श्रीवास्तव रीमा दास, करण कपाड़िया, राजी, सुपर्ण वर्मा, अयप्पा केएम और अंजलि मेनन जैसे मशहूर निर्देशकों द्वारा निर्देशित किया गया था।   उसके बाद अनीत, मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ (2025) में अहान पांडे के साथ नजर आईं। उनकी यह फिल्म, इस साल 18 जुलाई को रिलीज हुई।  इस फिल्म को आॅडियंस ने भरपूर सराहा और पसंद किया।

फिल्म में अनीत पड्डा और अहान पांडे के बीच की आॅन स्क्रीन कैमिस्ट्री आॅडियंस को भा गई। अनीत पड्डा इस फिल्म में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगीं। 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img