जनवाणी संवाददाता |
तितावी: खेड़ी दुदधारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। बता दे कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दुदधारी में रविवार को नाले विवाद में ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चचेरे भाई अंजुल ने पूर्व प्रधान विनोद सहित 6 आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार देर रात्रि में मामले के मुख्य आरोपी विनोद प्रधान को गिफ्तार कर लिया था। पुलिस ने विनोद को जेल भेज दिया तथा अन्य आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।

