Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

श्वेता तिवारी के लुक्स पर फिदा हैं फैंस

टीवी की सबसे हॉट, सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 12 सितंबर को दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन व्दारा निर्मित कॉमेडी और ड्रामा वेब सीरीज ह्यडू यू वाना पार्टनर ह्ण में तमन्ना भाटिया, डायना पेंटी और नकुल मेहता के साथ नजर आ रही हैं। सीरीज में श्वेता तिवारी का अंदाज और परफॉर्मेंस फैन्स के लिए एक बिलकुल नया अनुभव साबित हो रहा है। एकता कपूर के टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ (2001-2008) में प्रेरणा शर्मा के किरदार के लिए श्वेता तिवारी को व्यापक रूप से पहचान मिली। आज भी उनके इस किरदार को टेलीविजन की सबसे मजबूत महिला वाले किरदारों में से एक माना जाता है। श्वेता तिवारी ने अपनी खूबसूरती, ग्लैमर और टेलेंट के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वह पर्दे पर जितनी खूबसूरत नजर आती हैं, उससे कही ज्यादा रियल लाइफ में खूबसूरत हैं।

श्वेता अपने काम से ज्यादा, कर्वी फिगर और कातिल अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बढती उम्र में भी श्वेता तिवारी किसी का भी दिल बेहद आसानी से लूट लेती हैं। वह अपने अंदाज से आग लगाने में माहिर हैं। उन्होंने खुद को एकदम चुस्त दुरूस्त रखा हुआ है। श्वेता का हर लुक फैंस को पसंद आता है।

श्वेता तिवारी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टेलीविजन के शो ‘आने वाला पल’ (2000) से की थी। इसके बाद दूरदर्शन के शो ‘कलीरें’ (2001) में अपनी अदाकारी से श्वेता तिवारी ने घर-घर में जगह बना ली। एकता कपूर द्वारा निर्मित सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ (2001-2008) ने श्वेता को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया. इसके बाद वह छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा बन गई। श्वेता ने धारावाहिक ‘मैं हूं अपराजिता’ (2022-2023) में 3 बेटियों की मां की भूमिका निभायी। उन्होंने ‘बिग बॉस 4’ (2010) में भाग लिया और इस रियलिटी शो सीरीज की पहली महिला विजेता बनीं।

उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ (2021) में भी बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया और 5 वाँ स्थान हासिल किया। इसके अलावा श्वेता तिवारी ने टेलीविजन शो ‘परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी (2011-2013) में स्वीटी अहलूवालिया, ‘बेगुसराय’ (2015-2016) में बिंदिया ठाकुर, ‘मेरे डैड की दुल्हन’ (2019-2020) में गुनीत सिक्का शर्मा और ‘मैं हूँ अपराजिता’ (2022-2023) में अपराजिता सिंह की भूमिका के जरिए आॅडियंस के दिलो दिमाग पर गहरा असर छोड़ा। श्वेता तिवारी ने फिल्म ‘मदहोशी’ (2004) से हिंदी फिल्मों में पहला कदम रखते हुए तबस्सुम का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने अनेक हिंदी फिल्मों के अलावा नेपाली, भोजपुरी पंजाबी, कन्नड़ मराठी और एक पाकिस्तानी फिल्म ‘सुलतानत द किंगडम’ (2012) में भी काम किया।

वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (2024) में भी दिखीं। श्वेता तिवारी ने साल 2022 में एक म्यूजिक वीडियो ‘जादो में तेरी कोल सी…. भी किया। प्रोफेशनल लाइफ में बेहद कामयाब रही श्वेता तिवारी ने अपनी रियल लाइफ में काफी दर्द झेला है। दो बार शादी में नाकाम रहने के बावजूद टूटने के बजाए श्वेता बेहद मजबूत बनकर उभरी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img