Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

Navratri: ढोल बाजे’ से ‘नगाड़ा संग ढोल’ तक गरबा उत्सव की शान हैं ये हिट बॉलीवुड गाने, जिन्हें सुनकर झूम उठते हैं लोग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जैसे-जैसे नवरात्रि का पर्व करीब आता है, वैसे-वैसे दिलों में गरबा और डांडिया की धुनें गूंजने लगती हैं। यह त्यौहार जहां मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति साधना का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह संगीत और नृत्य से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। बॉलीवुड ने हमेशा ही नवरात्रि के रंग को और खास बनाया है। कई फिल्मों के गाने आज भी गरबा नाइट्स और डांडिया उत्सव में जोश और उत्साह भर देते हैं। बिना इनके नवरात्रि की रात अधूरी-सी लगती है।

ढोल बाजे ढोल

जब गरबा नाइट की शुरुआत करनी हो तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के ‘ढोल बाजे ढोल’ से बेहतर गाना शायद ही कोई हो। इस गाने की बीट्स और पारंपरिक संगीत माहौल को जोश से भर देता है। जैसे ही ढोल की थाप सुनाई देती है, लोगों के कदम खुद-ब-खुद डांस के लिए थिरक उठते हैं। नवरात्रि के उत्सव में यह गाना हमेशा ही पहली पसंद रहता है।

शुभारंभ

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘काई पो छे’ का यह गाना नवरात्रि का पर्याय बन चुका है। शुभारंभ गाने की धुन और बोलों में जो पारंपरिकता और उत्साह झलकता है, वह लोगों को भक्ति और आनंद दोनों का एहसास कराता है। चाहे कॉलेज के फेस्ट हों या मोहल्ले का डांडिया उत्सव, इस गाने के बिना कोई भी आयोजन अधूरा लगता है।

ओढ़नी ओढ़ूं

राजकुमार राव और मौनी रॉय पर फिल्माया फिल्म ‘मेड इन चाइना’ का यह गाना खासतौर पर डांडिया नाइट्स की शान है। खासकर महिलाएं इस गाने पर गरबा घूमते हुए त्योहार को और भी रंगीन बना देती हैं।

छोगाड़ा तारा

‘लवयात्री’ फिल्म का छोगाड़ा तारा बीते कुछ वर्षों में नवरात्रि का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया। इस गाने ने युवाओं को ऐसा दीवाना बनाया कि यह हर डांडिया नाइट का फेवरेट बन गया। इसके बोल और संगीत दोनों में जो ऊर्जा है, वह इसे बाकी गानों से अलग पहचान देता है।

नगाड़े संग ढोल

फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ का यह गाना नवरात्रि की भव्यता को और भी बढ़ा देता है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना न केवल सिनेमाई जादू का उदाहरण है बल्कि नवरात्रि की महफिल में भी यह गाना जोश और जुनून का रंग भर देता है। डांडिया की थाप और नगाड़े की गूंज इसे हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना देती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img