Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

Sanjay Dutt: नवरात्रि उत्सव के बीच संजय दत्त ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज गुरुवार सुबह बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। नवरात्रि उत्सव के मौके पर संजय दत्त ने पारंपरिक परिधान पहनकर महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया। संजय दत्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

संजय दत्त ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए

संजय दत्त ने आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। जहां वे साधारण पारंपरिक पोशाक में अन्य भक्तों के साथ भक्ति में डूबे दिखे। संजय को मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती करते हुए देखा गया।

महाकालेश्वर मंदिर

महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में है और यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां का शिवलिंग स्वयंभू है, जो अपनी शक्ति से प्रकट हुआ है। मध्य प्रदेश में एक और ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर, भी है, जो महाकालेश्वर से करीब 140 किमी दूर है। यह मंदिर, भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, शिप्रा नदी के तट पर स्थित है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है। भस्म आरती, जो सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच होती है, मंदिर का एक प्रमुख अनुष्ठान है, जिसमें पंचामृत से भगवान का स्नान कराया जाता है।

वर्कफ्रंट

संजय दत्त हाल ही में फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आए, जिसमें टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में थे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। उनकी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ होगी, जिसमें रणवीर सिंह, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे सितारे हैं। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो एक गुप्त एजेंट की कहानी पर आधारित है। इसके अलावा संजय ‘द राजा साब’ और ‘केडी – द डेविल’ में भी नजर आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img