Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

IND Vs WI Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ Test Series के लिए टीम इंडिया का एलान, Shubhman Gill बने कप्तान, पंत की जगह जुरेल को मौका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह टेस्ट सीरीज़ 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगी। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की कठिन टेस्ट सीरीज़ के बाद यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम लाल गेंद के प्रारूप में मैदान पर उतरेगी।

पंत की अनुपस्थिति, जुरेल को बड़ी जिम्मेदारी

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत अब भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, ऐसे में उनकी जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को दी गई है। जुरेल ने इंग्लैंड दौरे पर भी पंत की गैरहाजिरी में अच्छा प्रदर्शन किया था और अब उन्हें इस महत्वपूर्ण सीरीज़ के लिए पहली पसंद के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वहीं एन. जगीदेशन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह दी गई है।

बुमराह को नहीं मिला आराम, तेज़ गेंदबाज़ी में दम

हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि जसप्रीत बुमराह को व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इस सीरीज़ से आराम दिया जाएगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया है। बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करेंगे।

करुण नायर बाहर, सरफराज फिर नजरअंदाज

इंग्लैंड के खिलाफ आठ साल बाद टेस्ट टीम में लौटे करुण नायर को वेस्टइंडीज सीरीज़ के लिए बाहर कर दिया गया है। करुण ने भले ही सभी पारियों में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर सके। इसके बाद उनकी अंगुली में चोट लग गई और वह दलीप ट्रॉफी से भी बाहर हो गए।

वहीं, घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे सरफराज खान को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है। सरफराज ने हाल ही में अपनी फिटनेस पर भी काम किया था, लेकिन चयनकर्ताओं की नज़र में वह अभी भी जगह नहीं बना पाए।

श्रेयस अय्यर ने लिया लाल गेंद से ब्रेक

सीरीज़ के एलान से पहले बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि श्रेयस अय्यर ने छह महीने के लिए टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है। ब्रिटेन में हुई सर्जरी के बाद अय्यर को लाल गेंद के क्रिकेट में परेशानी हो रही थी, जिस कारण उन्होंने इस फॉर्मेट से अस्थायी विराम लेने का फैसला किया है।

बीसीसीआई के अनुसार, अय्यर इस अवधि का उपयोग अपनी फिटनेस सुधारने और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए करना चाहते हैं। यही कारण है कि उनका नाम न सिर्फ इस सीरीज़ से, बल्कि ईरानी कप जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं से भी हटाया गया है।

टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

कप्तान: शुभमन गिल

उपकप्तान: रवींद्र जडेजा

ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

एन जगीदेशन (बैकअप विकेटकीपर)

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

प्रसिद्ध कृष्णा

अन्य खिलाड़ी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img