Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग की मौत का राज़ खुला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। असम के मशहूर गायक और अभिनेता जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सेंट जॉन्स आइलैंड के पास हुई, जहां वे पानी में तैराकी कर रहे थे। पहले यह दावा किया गया था कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे स्विमिंग करते समय डूब गए थे।

सिंगापुर पुलिस फोर्स ने असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के निष्कर्ष भारत के उच्चायोग को सौंप दिए हैं। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस घटना में किसी तरह की हत्या या आपराधिक हिंसा की आशंका नहीं है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को सेंट जॉन्स आइलैंड के पास तैराकी करते समय जुबीन गर्ग को पानी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया था। उन्हें तुरंत सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई।

यॉट पर दर्जनभर लोगों के साथ थे मौजूद

रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबीन गर्ग 19 सितंबर को एक यॉट पर दर्जनभर लोगों के साथ मौजूद थे। एक वीडियो में उन्हें लाइफ जैकेट पहनकर पानी में छलांग लगाते हुए देखा गया था। हालांकि बाद में उन्होंने जैकेट उतार दिया और दोबारा पानी में कूद गए, जिसके बाद यह हादसा हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा गया है।

पूरे असम में शोक

जुबीन गर्ग सिंगापुर में भारत-सिंगापुर कूटनीतिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने और इंडिया-आसियान वर्ष के जश्न के तहत आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे। 19 से 21 सितंबर तक होने वाला यह भव्य आयोजन उनकी असामयिक मौत के कारण रद्द कर दिया गया।

मैनेजर और आयोजक के खिलाफ केस दर्ज

इस बीच, असम पुलिस ने गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का कारण बनने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img