जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: दीपावली पर्व के अवसर पर अवैध शराब की बिक्री और ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिला आबकारी अधिकारी एम.पी. सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित वाइन शॉप्स पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान घंटाघर, कोर्ट रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में कई वाइन शॉप्स की रैंडम जांच की गई। टीम ने दुकानों पर रखे शराब के स्टॉक, बिल, रजिस्टर और रेट लिस्ट की बारीकी से जांच की। साथ ही यह भी देखा गया कि कहीं हरियाणा मार्क या डुप्लीकेट शराब की बिक्री तो नहीं हो रही है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राहकों से भी बातचीत की और ओवररेटिंग या किसी अन्य अनियमितता की शिकायतों की जानकारी ली। विभागीय टीम ने दुकानों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन से लेकर कानूनी कार्रवाई तक की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी एम.पी. सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अब तक किसी दुकान से कोई गंभीर अनियमितता नहीं पाई गई है, लेकिन टीम सतर्क है और त्योहारों के दौरान निरीक्षण जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और मानक शराब ही उपलब्ध हो। नकली, मिलावटी या बिना बिल की शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी एम.पी. सिंह ने बताया कि
त्योहारों पर नकली व मिलावटी शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय है। घंटाघर, कोर्ट रोड और रेलवे रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों की वाइन शॉप्स की रैंडम चेकिंग की गई है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

