Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Breaking News: राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, अधपके हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचीं द्रौपदी मुर्मू

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। केरल के पथनमथिट्टा जिले में स्थित प्रमदम में बुधवार सुबह एक अस्थायी हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान धंस गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हेलीपैड मंगलवार रात ही तैयार किया गया था और कंक्रीट ठीक से सूख भी नहीं पाया था। नतीजतन, जैसे ही वायु सेना का हेलीकॉप्टर उतरा, उसका वजन अधपके हेलीपैड पर भारी पड़ गया और पहिए जमीन में धंस गए।

आखिरी वक्त पर बदली गई लैंडिंग लोकेशन

दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू को पंबा ले जाया जाना था, जहां से वे सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए रवाना होतीं। पहले से योजना थी कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग निलक्कल में होगी, लेकिन खराब मौसम के कारण यह निर्णय बदला गया और प्रमदम में लैंडिंग कराई गई। यह बदलाव इतनी जल्दी किया गया कि रातों-रात नया हेलीपैड तैयार करना पड़ा, जिसमें ज़रूरी मापदंडों का पालन नहीं हो सका।

बचाव कार्य में जुटे सुरक्षाकर्मी

हेलीकॉप्टर के धंसने के बावजूद राष्ट्रपति को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क मार्ग से उनके काफिले को पंबा रवाना कर दिया गया। बाद में पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों को हेलीकॉप्टर के पहियों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

क्या कहती है प्रशासनिक चूक?

यह घटना राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अंतिम क्षणों में किए गए निर्णय, अपर्याप्त तैयारियाँ और अधूरी निर्माण प्रक्रिया—इन सबने मिलकर देश की प्रथम नागरिक को खतरे में डाल दिया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति सुरक्षा दस्ते ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।

दक्षिण भारत दौरे पर हैं राष्ट्रपति

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय दक्षिण भारत दौरे पर हैं। मंगलवार शाम को वे तिरुवनंतपुरम पहुंचीं और बुधवार को पथनमथिट्टा जिले का दौरा कर रही हैं। सबरीमाला मंदिर में दर्शन के बाद वे अन्य धार्मिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img