जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: धामपुर शुगर मिल में बुधवार की सुबह शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुगर मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मोबाइल अभी भी स्विच ऑफ हैं, और मिल के प्रशासनिक अधिकारियों को अपने साथ रखा हुआ है।
आयकर विभाग की टीम वित्तीय -लेन-देन रिकॉर्ड बही- खातों और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच कर रही है। मील परिसर की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है और मिल गेट पर कर्मचारियों के आई कार्ड चेक कर अंदर में भर भेजा जा रहा है जिन कर्मचारियों के पास आई कार्ड नहीं है उनको अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अब यह देखना है कि यह कार्रवाई कब तक चलेगी ।
अधिक जानकारी हेतु पढ़े दैनिक जनवाणी

