Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Rajasthan News: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने 300 मीटर तक रौंदी 10 गाड़ियां, 10 की मौत, 15 से अधिक घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर करीब 300 मीटर तक दौड़ता रहा और इस दौरान 10 गाड़ियों को कुचल दिया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकराकर मलबे में तब्दील हो गईं और पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ जब डंपर खाली अवस्था में हाईवे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान उसका ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ पड़ा। डंपर ने रास्ते में चल रहे वाहनों और राहगीरों को कुचल दिया और करीब 300 मीटर आगे जाकर एक डिवाइडर से टकराकर रुका।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता, मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद इलाके में दहशत और हाहाकार मच गया। घायल लोग सड़क पर तड़प रहे थे और कई वाहन पूरी तरह कचरे के ढेर में बदल गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की।

घायलों को तुरंत कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के शवों को कांवटिया अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है।

हरमाड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों ओर से यातायात डायवर्ट कर दिया और डंपर को हटाने का कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ वाहन सवार लोग अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें कटिंग मशीनों की मदद से बाहर निकाला गया।

मौके पर भयावह दृश्य

हादसे के बाद सड़कों पर दिल दहला देने वाले दृश्य देखने को मिले।कई वाहनों के शीशे टूटे हुए थे और सड़क पर जगह-जगह खून बिखरा पड़ा था। स्थानीय लोगों ने मृतकों के शवों को कपड़ों और चादरों से ढककर सड़क किनारे रखा। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि कई लोग अपने परिजनों की तलाश में रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।

डंपर चालक गिरफ्तार, जांच जारी

हरमाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डंपर की ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। मलबा हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img