Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

Share Market: शेयर बाजार सपाट,Sunsex 55 अंक फिसला, Nifty में भी गिरावट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट रुख के साथ खुले। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली ब्याज दर नीति, दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजे और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर निवेशकों की सतर्कता के चलते शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 55 अंक गिरकर 83,923.48 पर और एनएसई का निफ्टी 40.95 अंक फिसलकर 25,722.40 पर आ गया।

रुपये में सुधार

विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को सहारा मिला। शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे मजबूत होकर 88.56 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, एचसीएल टेक, मारुति, टाटा मोटर्स और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट रही। वहीं, भारती एयरटेल, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त देखने को मिली।

एफआईआई की बिकवाली ने बढ़ाई चिंता

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, “एफआईआई की दोबारा बिकवाली से बाजार की तेजी पर अंकुश लग रहा है। पिछले चार दिनों में उन्होंने 14,269 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। ऊंचे मूल्यांकन और कमजोर आय वृद्धि के कारण विदेशी निवेशक भारत से दूरी बना रहे हैं और बेहतर आय वाले सस्ते बाजारों पर ध्यान दे रहे हैं।”

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक हरे निशान में था। सोमवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड में मामूली गिरावट

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20% गिरकर 64.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को एफआईआई ने 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 39.78 अंक बढ़कर 83,978.49 पर और निफ्टी 41.25 अंक चढ़कर 25,763.35 पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img