Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Jammu Blast: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन विस्फोट पर गृह मंत्रालय का बयान, नौ की मौत – जांच जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए घातक विस्फोट पर गृह मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मंत्रालय के अनुसार, धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं।

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (जम्मू-कश्मीर प्रभाग) प्रशांत लोखंडे ने कहा कि विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन की इमारत और आसपास की कई संरचनाओं को गंभीर नुकसान पहुँचा है। उन्होंने यह भी अपील की कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की कयासबाज़ी से बचा जाए।

विस्फोटक का सैंपल लेते समय हादसा

प्रशांत लोखंडे ने जानकारी दी कि घटना शुक्रवार देर रात लगभग 11:20 बजे हुई, जब पुलिस स्टेशन के अंदर एक खुली जगह पर रखे गए विस्फोटकों का सैंपल लिया जा रहा था। ये विस्फोटक एक आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान बरामद किए गए थे। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने तैयार किए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक थे अत्यधिक संवेदनशील

उन्होंने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटकों को उनकी अस्थिर और अत्यधिक संवेदनशील प्रकृति के कारण अतिरिक्त सावधानी के साथ संभाला जा रहा था। इसके बावजूद, सैंपलिंग के दौरान हुए अचानक धमाके ने कई जिंदगियाँ छीन लीं।

घायलों का उपचार जारी – कारणों की जांच

घटना के तुरंत बाद घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गृह मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच विशेषज्ञ टीमें कर रही हैं।
सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि इस कठिन समय में पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img