Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

Rajkummar Rao: राजकुमार राव बने पिता, पत्रलेखा ने नन्ही परी को दिया जन्म, चौथी सालगिरह पर मिली बड़ी खुशखबरी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से शनिवार सुबह एक बेहद खुशी भरी खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा माता-पिता बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। यह खुशी उनके लिए और भी खास बन गई है, क्योंकि ये शुभ समाचार कपल की शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर मिला है।

शादी की सालगिरह पर बेटी को दिया जन्म

आज सुबह-सुबह कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट में लिखा, ‘आज हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमारे यहां एक बेटी को जन्म दिया है।’ इसके साथ ही पोस्ट में नीचे राजकुमार राव और पत्रलेखा के नाम भी लिखे हैं। सबसे बड़ी बात कि आज राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की सालगिरह भी है। ऐसे में एक खुशी के मौके पर उनको ईश्वर ने सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। इस बात का जिक्र करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें तोहफे के रूप में सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।’

अली फजल ने दी बधाई

खुशखबरी साझा करते ही पोस्ट पर राजकुमार राव और पत्रलेखा को बधाइयां भी मिलने लगी हैं। सेलेब्स राजकुमार राव की पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेता अली फजल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह खुशखबरी सुनकर बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत बधाई तुम दोनों खूबसूरत लोगों को। मुबारक हो।’

चार साल पहले कपल ने की थी शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा आज से चार साल पहले यानी 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट भी किया था। कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। राजकुमार राव को पहली नजर में ही पत्रलेखा से प्यार हो गया था। हालांकि, पत्रलेखा को राजी करने में उन्हें काफी टाइम लगा था। इसके बाद दोनों ने लगभग 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।अपनी लव स्टोरी के बारे में राजकुमार राव ने कई बार बताया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img