जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: हरियाणा में 27 दिसंबर को ख़त्म हुए निकाय चुनाव के नतीजे आज आने शुरू हो गए हैं। प्रातः आठ बजे से मतगणना जारी है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर संबंधित जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़क इन्तेजाम किए हैं।
सोनीपत, पंचकूला व अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका के चुनाव हुए हैं। मेयर, नगर परिषद व नगरपालिका अध्यक्ष का सीधा चुनाव हुआ है।
पंचकूला में 15वें राउंड में बीजेपी को 27584 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस को 15वें राउंड में 22534 वोट मिले हैं और भाजपा 5050 वोट से आगे चल रही है।
अंबाला नगर निगम चुनाव में शक्ति रानी को जीत हासिल हुई है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा को हराया है। शक्ति रानी को 37 हजार 604 वोटों का समर्थन मिला, वहीं बीजेपी की वंदना शर्मा को 29520 वोट मिले और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही। कांग्रेस प्रत्याशी मीना अग्रवाल को 13797 वोट मिले हैं।
कांग्रेस के निखिल मदान सोनीपत के पहले मेयर बन गए हैं उन्होंने भाजपा के ललित बत्रा को पछाड़ा हैं और 13818 मतों से जीत हासिल कर ली हैं। हालांकि पार्षद चुनाव में भाजपा को संजीवनी मिली है। 20 में से भाजपा के 10 पार्षद बने।
9 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था। एक पार्षद निर्दलीय चुना गया। सोनीपत में बरोदा के बाद भाजपा को लगातार दूसरी हार प्राप्त हुई। वहीं भाजपा ने 5 वार्डों से चुनाव लड़ा था, सभी पर उसे हार मिली।

