Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Delhi News: कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर हमले की साजिश नाकाम, गैंगस्टर गिरफ्तार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट​कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह कुख्यात गोल्डी ढिल्लों गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जाता है और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मान सिंह कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की साजिश रच रहा था। उसकी योजना हमले को अंजाम देने से पहले ही विफल कर दी गई। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक चीनी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आज दोपहर इस मामले पर आधिकारिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कई बार हुई फायरिंग

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर पहली बार फायरिंग जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। दिवाली से पहले तीसरी बार कपिल के कैफ पर फायरिंग की गई है। कपिल शर्मा के कैफे पर पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, तीसरी बार भी हमले की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली है। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img